LIVE

Dengue India Live Update: डेंगू से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, सभी राज्यों में भेजी गयी हाई लेवल टीम

Dengue India Live Updates : देश के अलग-अलग राज्यों में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। यहां पढ़ें डेंगू रोग से जुड़ी अपडेट्स और महत्वपूर्ण जानकारियां।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : November 3, 2021 12:38 PM IST

  • Dengue India Live Update: केंद्र ने बुधवार को उच्च स्तर की टीमों को नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भेजा, जहां डेंगू के मामले अधिक थे। एक नवंबर को यहां डेंगू की स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के निदेर्शानुसार टीमों को भेजा गया है।
  • हरियाणा, केरल, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां से सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
  • मंडाविया ने स्वास्थ्य मंत्रालय को सभी प्रभावित राज्यों को मदद देने का निर्देश दिया था।
  • देश भर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में डेंगू के कुल 1,16,991 मामले सामने आ रहे हैं।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More