राजधानी दिल्ली में डेंगू के बढ़ते कहर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते अक्टूबर में कुल 1 हजार 196 मामले डेंगू के सामने आए। राजधानी दिल्ली में अब तक डेंगू से 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में डेंगू के 531 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बात करें पूरे महीने की तो अकेले अक्टूबर में ही डेंगू के 1 हजार 196 मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि इससे पहले सितंबर में 217 मामले सामने आए थे। पिछले 5 साल में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब अक्टूबर में डेंगू के इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे पहले 2016 में डेंगू के 1,517 और 2017 में 2,022, 2018 में 1,114, 2019 में 787 और 2020 में 346 केस रिपोर्ट हुए थे।