LIVE

Dengue India Live Update : दिल्ली में डेंगू के मामलों में पिछले सप्ताह के मुकाबले आई गिरावट, आंकड़ा 8 हजार पार

Dengue India Live Updates : देश के अलग-अलग राज्यों में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। यहां पढ़ें डेंगू रोग से जुड़ी अपडेट्स और महत्वपूर्ण जानकारियां।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : November 29, 2021 4:36 PM IST

  • दिल्ली में बीते कुछ सप्ताह के मुकाबले इस हफ्ते डेंगू के मामले कम दर्ज किए गए हैं। सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस साल डेंगू के 8276 मामलों की पुष्टि हुई है। एक सप्ताह में 1148 डेंगू के मरीज सामने आए हैं।
  • मलेरिया के 167 केस और चिकनगुनिया के 89 मामले सामने आए हैं।
  • पिछले वर्ष डेंगू के आंकड़े वर्ष 2020 में कुल 1072 थे, वहीं 2019 में 2036, 2018 में 2798, 2017 में 4726 और 2016 में 4431 मामलों की पुष्टि हुई थी।
  • नगर निगम द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर महीने में 27 तारीख तक अकेले 6739 डेंगू के मामले सामने आए थे।
  • इस वर्ष डेंगू से अब तक 9 मौतें दर्ज की गई हैं। 2016 और 2017 में डेंगू के कारण 10-10 मौतें हुई थीं। 2018, 2019 और 2020 में 4, 2 और 1 मौत हुई थी।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More