Dengue India Live Update:राजस्थान के जोधपुर में डेंगू के मामलों में गिरावट आ रही है। पिछले कुछ दिनों में जहां दैनिक स्तर पर शहर में डेंगू के तकरीबन 50 मामले सामने आ रहे थे वहीं, अब औसतन हर दिन 15 मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को जोधपुर में डेंगू के 13 नये मामलों की पुष्टि हुई। सैम्पल्स की जांच और उसकी रिपोर्ट आने के बाद इन 13 पॉजिटिव केसेस की पुष्टि की गयी। शहर में जनवरी 2021 से अब तक कुल 3774 डेंगू मरीज मिल चुके हैं।