LIVE

Dengue India Live Update: बिहार के पटना मेडिकल कॉलेज में मिले डेंगू के 8 नये मरीज

Dengue India Live Updates : देश के अलग-अलग राज्यों में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। यहां पढ़ें डेंगू रोग से जुड़ी अपडेट्स और महत्वपूर्ण जानकारियां।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : November 14, 2021 2:17 PM IST

  • Dengue India Live Update: बिहार की राजधानी पटना में डेंगू के मामलों की संख्या में कोई कमी नहीं देखी जा रही है। जिले में रोज़ाना कम से कम डेंगू के 2 मामले ज़रूर सामने आ रहे हैं।
  • शनिवार को पटना शहर में डेंगू के 8 नये मामले सामने आए हैं।
  • ये सभी मरीज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पाए गए। जिनमें से 6 लोग पटना से हैं और 2 राज्य के अन्य हिस्सों से हैं।
  • मिली जानकारी के अनुसार 27 सैम्पल्स में से 8 लोगों को डेंगू संक्रमित पाया गया है। इन नये केसेस को जोड़कर अब पटना शहर में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 230 हो गयी है।

यहाँ अपडेट फॉलो करें

    Load More