त्रिपुरा में डेंगू के मामले रिकॉर्डतोड़ तरीके से बढ़ रहे हैं। इस साल पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले दर्ज हुए हैं। राज्य के 8 में से 5 जिलों में मच्छर जनित बीमारी से 255 लोग बीमार हो चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस बीमारी से अब तक कोई मौत नहीं हुई है। यह पिछले साल दर्ज किए गए मामलों की संख्या से 10 गुना अधिक है।