राजस्थान में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, डेंगू का नया वेरीएंट अब आंतक मचा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में अब तक 605 लोग डेंगू पॉजिटिव पाये गए हैं। वहीं अब तक डेंगू के शिकार 50 लोगों की मौत (Death) हो चुकी है, जिनमें डेंगू से 13 लोगों की मौत तो नवंबर में ही हुई है। बरसों बाद नवंबर माह में भी मौसमी बीमारियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालात यह हैं कि डेंगू समेत मौसमी बीमारियों के मरीजों में गंभीर मामलों की संख्या ज्यादा है।