Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Dengue in Delhi: दिल्ली में डेंगू का बढ़ रहा है खतरा अब तक सामने आ चुके हैं 52 केस, पिछले छह सालों को टूटा रिकॉर्ड

दिल्ली में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार मार्च के महीने तक डेंगू के कुल 52 मामले दर्ज हो चुके हैं।

Dengue in Delhi: दिल्ली में डेंगू का बढ़ रहा है खतरा अब तक सामने आ चुके हैं 52 केस, पिछले छह सालों को टूटा रिकॉर्ड

Written by Mukesh Sharma |Published : March 22, 2022 9:32 AM IST

कोरोना की तीसरी लहर जाने के बाद फिर से कोरोना के लौटने का खतरा बढ़ रहा है दूसरी तरफ राजधानी में डेंगू भी रफ्तार पकड़ते (Dengue cases increasing in delhi) हुए दिख रहा है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (South Delhi Municipal Corporation) द्वारा सोमवार को जारी की गई साप्ताहिक रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली में अब तक कुल 52 मामले रिकॉर्ड किए जा चुके हैं और अगर सिर्फ मार्च के महीने की बात करें तो 13 मामले मिल चुके हैं। दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अनुसार सिर्फ पिछले हफ्ते में ही डेंगू के चार मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिसको देखते हुए डेंगू का खतरा बढ़ता हुए दिखाई दे रहा है। इंटरनेट पर मिली खबरों के अनुसार दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए डिबीसी कर्मचारियों और जन-स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारियों को उन इलाकों में भेजा जा रहा है, जहां डेंगू के खतरे बढ़ रहे हैं। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर दक्षिण दिल्ली नगर निगम पूरी तरह से सचेत दिख रहा है और जगह-जगह पर मच्छर मारने की दवाओं को छिड़काव शुरू कर दिया गया है।

पिछले छह सालों का टूटा रिकॉर्ड

जानकारी के मुताबिक पिछले साल दिल्ली में डेंगू के कुल 9613 मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा थे। लेकिन यदि मार्च तक की बात की जाए तो इस साल ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। हर साल मार्च तक मिलने वाले डेंगू के मामलों के मुताबिक यह पिछले 6 में अबकी बार सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं।

चिकनगुनिया और मलेरिया के केस भी मिल रहे हैं

सिर्फ डेंगू ही नहीं चिकनगुनिया और मलेरिया जैसे अन्य मच्छर जनित रोगों के मामले भी मिलने लगे हैं। इस साल मार्च तक दिल्ली में मलेरिया के कुल चार मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से दो इसी महीने दर्ज किए गए हैं। वहीं अगर चिकनगुनिया की बात करें तो इस साल मार्च तक इसके 8 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 4 मामले मार्च के महीने में ही मिले हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

अचानक से गर्मी के कारण बढ़े हैं मच्छर

राजधानी में फरवरी में सर्दियां थी जबकि गर्मियों में अचानक से गर्मियों का मौसम आ गया। तेजी से मौसम में आए इस बदलाव के कारण ही मच्छरों के बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम इसपर सतर्क है और मच्छरों के खतरे को कम करने के लिए जगह-जगह दवाओं के छिड़काव शुरू किए जा चुके हैं। तिलक नगर समेत कई इलाकों में फॉगिंग भी की जा रही है।