... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 20, 2018 9:11 PM IST
डेंगू से बचाव ही इलाज है। © Shutterstock
नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीडीसीपी) के आंकड़ों के अनुसार डेंगू से 30 सितंबर तक 83 लोगों की जान गयी है, जबकि 40868 लोग इससे प्रभावित हुए हैं। इसमें बताया गया कि पिछले साल मच्छर जनित बीमारी से 325 लोगों की मौत हुई थी और 188401 लोग प्रभावित हुए थे। आंकड़ों के अनुसार 30 सितंबर 2018 तक डेंगू की बीमारी से केरल में 35 लोगों की मौत हुई और 3660 लोग इसकी चपेट में आये। महाराष्ट्र में 18 लोगों की डेंगू से मौत हुई और 4667 लोग प्रभावित हुए। इसमें बताया गया कि छत्तीसगढ़ में डेंगू से 10 लोगों की मौत हुई जबकि 1983 लोग इस बीमारी की जद में आये। वहीं दिल्ली में 1156 लोग इस बीमारी से पीड़ित हुए लेकिन कोई मौत नहीं हुई।
डेंगू बूखार में ज्यादातर मौत ब्लड सेल्स या प्लेटलेट्स कम होने की वजह से मौत होती है। इनको कम होने से बचाना चाहिए। इसके लिये खान-पान भी बहुत मायेने रखता है। ब्लड सेल्स या प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पीएं ये 5 जूस।
चुकंदर और गाजरः 1 गिलास गाजर के जूस में 3-4 चम्मच चुकंदर का रस मिलाकर मरीज को दें। इससे प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है, जिससे ब्लड सेल्स की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है।
नारियल पानीः नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। इसके अलावा यह मिनिरल्स का भी अच्छा स्रोत है जो शरीर में ब्लड सेल्स की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।
अनार का सेवनः मरीज को सुबह नाश्ते में 1 कप अनार खाने के लिए दें। इससे न शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, जिससे ब्लड सेल्स तेजी से बढ़ने लगेंगे।
तुलसीः डेंगू होने पर तुलसी के पत्तों को उबाल लें। फिर इस पानी का सेवन दिन में 3 से 4 बार करें। एेसा करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगेगी।
सेब का सेवनः रोजाना 1 सेब खाएं या इसके जूस का सेवन करें। इससे भी ब्लड प्लेटलेट्स की मात्रा तेजी से बढ़ेगी।
डेंगू से बचाव के उपाय