Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डेंगू का उपचार कर रहे डॉक्टरों को मिल रहे टाइप-2 वायरस के संकेत! इस तरह पहचानें इसके लक्षण

डॉक्टर्स का कहना है कि DENV-2 के कोई विशिष्ट लक्षण नहीं हैं लेकिन मरीज बहुत इस वायरस से संक्रमित होने पर बहुत जल्दी बीमार पड़ता है।

डेंगू का उपचार कर रहे डॉक्टरों को मिल रहे टाइप-2 वायरस के संकेत! इस तरह पहचानें इसके लक्षण
डेंगू का उपचार कर रहे डॉक्टरों को मिल रहे टाइप-2 वायरस के संकेत! इस तरह पहचानें इसके लक्षण

Written by Jitendra Gupta |Published : July 21, 2022 11:27 AM IST

पुणे के ग्रामीण हिस्सों और सतारा में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आलम ये है कि अस्पताल में भर्ती होने वाली मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बताया जा रहा है कि डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर लोग गंभीर रूप से फेफड़ों में लगी चोट का शिकार हुए थे। इस बढ़ते खतरे के मद्देनजर डॉक्टरों का कहना है कि ये इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि अब खतरनाक टाइप-2 डेंगू वायरस फैल रहा है, जिसे DENV-2 नाम से भी जाना जाता है।

DENV-2 के कोई विशिष्ट लक्षण नहीं हैं लेकिन मरीज बहुत इस वायरस से संक्रमित होने पर बहुत जल्दी बीमार पड़ता है।

केईएम हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ. राजेश गाडिया का कहना है कि सिर चकरा देने वाली जो चीज सामने आई है वो ये है कि ये मरीज सभी कम उम्र के हैं यानी जवान हैं। इनकी 20 से 40 है, जिन्हें कोई बीमारी नहीं है। इनमें गंभीर रूप से फेफड़ों से जुड़ी परेशानियां सामने आ रही हैं, जिसे एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS) कहा जाता है। डेंगू बुखार के 5 से 6 दिनों के भीतर ये परेशानी सामने आती है।

उन्होंने कहा कि युवाओं और हेल्दी लोगों में इस तरह की गंभीर बीमारी का होना आमतौर पर डेंगू से जुड़ी जटिलताओं में देखा गया है। ये जटिलताएं टाइप-2 डेंगू वायरस के कारण होती है।

बता दें कि मौजूदा वक्त में डेंगू वायरस के चार सीरोटाइप (DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4) हैं। इसका मतलब ये है कि डेंगू का शिकार होने के बाद आपके इन वायरस से संक्रमित होने की संभावना चार गुना तक बढ़ जाती है।

DENV-2, को वायरस का सबसे गंभीर प्रकार माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति इस संक्रमण की चपेट मेंआता है तो उसे बुखार के अलावा दो या उससे अधिक लक्षण दिखाई दे सकते हैं और हालात पहले के मुकाबले ज्यादा घातक हो सकते हैं।

डेंगू बुखार के लक्षण

1-तेज बुखार की अचानक शुरुआत

2-सिर के आगे के हिस्से में तेज दर्द

3-आंखों के पीछे, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द

4-भूख में कमी और स्वाद महसूस न होना

5-छाती पर दाने हो जाना

6-मतली और उल्टी

कैसे लगाएं DENV-2 का पता

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

DENV संक्रमण का पता लगाने के लिए कई तरीके मौजूद हैं जैसे वायरोलॉजिकल टेस्ट और सीरोलॉजिकल टेस्ट। दरअसल बीमार होने के शुरुआती दिनों में रोगी के सैंपल की सीरोलॉजिकल और वायरोलॉजिकल जांच की जा सकती है, जिसकी मदद से संक्रमण का पता लगाया जा सकता है। हालांकि ये दोनों टेस्ट आरटी-पीसीआर द्वारा ही किए जाने चाहिए।

About the Author

... Read More