Dengue Cases In Infant: तेलांगना में 1 साल से छोटे बच्‍चों की डेंगू से हो रही मौत, जानिए इसका सबसे बड़ा कारण

तेलांगना में 1 साल से छोटे बच्‍चे तेजी से डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा 10 साल से छोटे ऐसे बच्‍चों को भी डेंगू हो रहा है जिन्‍हें ओबेसिटी है.

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 27, 2021 6:04 PM IST

बरसात के मौसम में मच्‍छर जनित बीमारियों (Vector Borne Diseases in Monsson In Hindi) का खतरा काफी बढ़ जाता है। अन्‍य सालों की तुलना में इस साल डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले काफी कम दर्ज हो रहे थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से डेंगू के केसेज में इजाफा देखा जा रहा है। दक्षिणी राज्‍य तेलांगना में 1 साल से छोटे बच्‍चे तेजी से डेंगू की चपेट में आ रहे हैं और उनकी मौत हो रही है। इसके अलावा 10 साल से छोटे ऐसे बच्‍चों को भी डेंगू हो रहा है जिन्‍हें ओबेसिटी है। पिछले एक से डेढ़ महीने में ऐसे केसेज तेजी से सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक निलोफर अस्पताल में पिछले दो सप्ताह से रोजाना डेंगू से एक मौत हो रही है।

निलोफर अस्‍पताल के डॉक्टर का कहना है "इलाज और अस्‍पताल में भर्ती होने में देरी के चलते डेंगू के केसेज में इजाफा हो रहा है। हम रोजाना डेंगू मायोकार्डिटिस, डेंगू शॉक सिंड्रोम और एन्सेफलाइटिस, रक्तस्राव की प्रवृत्ति, गंभीर डेंगू के कारण डेंगू से होने वाली मौतों को देख रहे हैं। कई मामले ऐसे भी आ रहे हैं जिनमें बुखार के दो दिन बाद मरीज अस्‍पताल पहुंच रहे हैं जो गंभीर डेंगू के मामलों में बेहद खतरनाक हो सकता है। डेंगू के कारण रोज 1-2 बच्‍चों की मौत हो रही है।" तेलांगना के अलावा मध्‍य प्रदेश के इंदौर शहर, यूपी के आगरा और दिल्‍ली में भी डेंगू के केसेज तेजी से बढ़ रहे हैं।

ऐसे लक्षण दिख रहे हैं बच्‍चों में

  • चक्‍कर आना
  • कमजोरी
  • पेट में तेज दर्द
  • शरीर की किसी खुली जगह से खून आना
  • सांस लेने में दिक्‍कत होना

पेरेंट्स को तुरंत क्‍या करना चाहिए

  • कम से कम 48 घंटे तक बच्‍चों के बुखार पर पैनी नजर रखें।
  • बुखार के दौरान बच्‍चों को हाइड्रेट रखें।
  • अगर 48 से 50 घंटे के दौरान बुखार कम नहीं हो रहा है तो बिना देर किए डॉक्‍टर से संपर्क करना चाहिए।
  • अगर डॉक्‍टर को मरीज की हालत नाजुक लगती है तो उसे तत्‍काल आईसीयू में भर्ती कर लेंगे।

Mosquitoes Controlling Plants

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source