अक्टूबर में टूटा डेंगू के मामलों का रिकॉर्ड! साल में आए सबसे ज्यादा मामले, जानें क्या रहे हालात

Delhi news: दिल्ली में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, पिछले साल डेंगू के आए कुल मामले सालभर में आए मामलों से भी ज्यादा हैं। जानें दिल्ली मं डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों की क्या स्थिति है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 1, 2022 9:49 AM IST

Dengue cases in delhi: दिल्ली में डेंगू का डंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है, इस साल डेंगू पहले से ही रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है और अब एक नया रिकॉर्ड बन गया है। पिछले महीने यानी अक्टूबर में राजधानी में डेंगू के 1200 से ज्यादा मामले आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा 2000 के पास पहुंच चुका है। दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी की गई रिपोर्ट को मुताबिक अक्टूबर की 26 तारीख तक ही राजधानी में डेंगू के 1238 मामले सामने आ चुके थे। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में जनवरी से लेकर सितंबर तक आए कुल डेंगू के मामलों से ज्यादा सिर्फ अक्टूबर में आए मामले ज्यादा हैं। इस से अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, जिस से स्थिति खराब हो सकती है। हालांकि, सरकार इसको लेकर एक्शन में है और इस से निपटने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड

आंकड़ों की मानें तो 2017 में जनवरी से अक्टूबर तक डेंगू के मामलों की संख्या 3000 से भी ज्यादा थी, जिसके बाद इस साल यानी 2022 में डेंगू के 2000 से अधिक मामले देखने को मिले हैं। सरकार भी इसको लेकर सख्त है और अक्टूबर की शुरूआत में ही स्थति को खराब होते देखकर अस्पतालों में सरकार द्वारा बेड को रिजर्व रखने के आदेश दिए जा चुके थे।

डेढ़ लाख घरों में मिला डेंगू लार्वा

दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 1,55,312 घरों से डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला है। बता दें कि लार्वा एक खास तरह का रूप होता है। मच्छरों की बात करें तो एक वयस्क मच्छर बनने से पहले के चरण को लार्वा कहा जाता है, जो तरह से अंडे के समान प्रतीत होता है लेकिन अंडा नहीं होता।

अन्य बीमारियों का भी बढ़ रहा है खतरा

दिल्ली में डेंगू के साथ-साथ अन्य मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों के मामले भी लगातार देखे जा रहे हैं। सरकार इन बीमारियों को लेकर भी लगातार नोटिस जारी कर रही है, ताकि स्थिति को गंभीर होने से पहले ही इसे नियंत्रित किया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source