तेलंगाना और ओडिशा में फिर बढ़े डेंगू के मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Dengue cases increases :तेलंगाना और ओडिशा में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में बारिश के आने से पहले ही हर राज्य और आम आदमी को डेंगू को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : June 11, 2022 11:49 AM IST

तेलंगाना में इन दिनों जनता डेंगू के प्रकोप (Dengue cases increases) को झेल रही है। यहां के स्वास्थ्य निदेशक डॉ जी श्रीनिवास राव ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की राजधानी में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल ग्रेटर हैदराबाद में डेंगू के 158 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 100 से अधिक मामले अप्रैल और मई में सामने आए थे। इतना ही नहीं ओडिशा के भुवनेश्वर में भी डेंगू के मामले तेजी से बढ़े हैं। बता दें कि बारिश का मौसम आते ही डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। ऐसे में इन दोनों ह राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

डेंगू के मामलों में वृद्धि से चिंतित राज्य (Health department on alert)

तेलंगाना और ओडिशा दोनों ही जगहों पर डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होने के कारण राज्य सरकार अब चिंता में है। साथ ही जहां कोरोना के चौथी लहर की बात चल रही है और आस-पास के राज्यों में कोरोना वायरस बढ़ा है ऐसी स्थिति में राज्यों के लिए स्थिति और खराब हो सकती है। इसलिए इन तनाम बातों का ध्यान रखते हुए राज्य सरकार ने वेक्टर जनित बीमारी और कोविड के प्रसार का मुकाबला करने के लिए रणनीतियों और दिशानिर्देशों पर चर्चा की है। तेलंगाना में आज जिला और शहर के स्तर पर स्वास्थ्य प्रशासकों की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

भुवनेश्वर नगर निगम भी है अलर्ट

भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) की स्वास्थ्य शाखा उत्तरी क्षेत्र के दो इलाकों चंद्रशेखरपुर और दमना में प्रभावित घरों के आसपास रोजाना मच्छरों के लार्वा को नष्ट कर रही है। शहर के स्वास्थ्य अधिकारी (बीएमसी) बी के मिश्रा ने कहा, "हम उन घरों में एंटी-लार्वा स्प्रे छिड़क रहे हैं, जहां हमें रुका हुआ पानी मिलता है। साथ ही, हम प्रभावित घरों के करीब रहने वाले लोगों को संवेदनशील और परीक्षण कर रहे हैं।" बता दें कि पिछले साल जून से अगस्त के बीच शहर में डेंगू के मामले 700 को पार कर गए थे। 2018 में, 1,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। बीएमसी ने कहा कि डेंगू की रोकथाम पर संदेशों के प्रसार के लिए जागरूकता वहान तैयार किए जाएंगे। ये वाहन वार्ड स्तर पर चल रहे स्वच्छ साथियों और स्वच्छता निरीक्षकों के साथ चल रहे नियमित अभियान के अतिरिक्त होंगे। हमारा उद्देश्य लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना और शुरुआत से ही इसके प्रसार की जांच करना है। जागरूकता अभियान पूरे शहर में हर नुक्कड़ पर चलाया जाएगा। लोगों को सहयोग करना चाहिए और अपने छतों, गलियारों या किसी भी जगह पर रुके हुए पानी को साफ करना चाहिए क्योंकि ये मच्छरों के प्रजनन स्थल में बदल सकता है और डेंगू फैला सकता है।

डेंगू बुखार से बचने के तरीके-Ways to Avoid Dengue

-मच्छरों के आवास को कम करें और कुलर, टंकी और पानी रूकने वाले हर जगह की सफाई करें।

-मच्छर भगाने वाले का छिड़काव करें।

-पूर कपड़े पहनें और मच्छरदानी में सोएं।

-कहीं भी पानी जमा न होने दें।

-अपने घर को हवादार और रोशनी से भरपूर रखें और मच्छरों से बचें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source