Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बरसात के बाद तमिलनाडु में बढ़ा डेंगू का खतरा, 18 हजार डेंगू केस आए सामने

तमिलनाडु राज्य में मच्छर जनित बीमारियां तेजी से फैल रही हैं और यहां डेंगू के मामलों में तेजी से इजाफा भी हुआ है।

बरसात के बाद तमिलनाडु में बढ़ा डेंगू का खतरा, 18 हजार डेंगू केस आए सामने

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 21, 2024 4:04 PM IST

तमिलनाडु राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक अलर्ट जारी करते हुए राज्य में डेंगू, मलेरिया, लेप्टोस्पायरोसिस और इंफ्लुएंजा जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा जताया है और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। बता दें कि, उत्तर-पूर्व की ओर से आने वाली मानसूनी हवाओं के कारण तमिलनाडु में हो रही बरसात के बीच बीमारियों का खतरा (Risk of Mosquito Borne Viral Disease) भी बढ़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2024 से अक्टूबर महीने तक, तमिलनाडु राज्य में डेंगू के कुल 18,000  मामले (Dengue cases in Tamil Nadu) दर्ज किए जा चुके हैं।

राज्य में डेंगू के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए स्वास्थ विभाग ने लोगों को अपने घरों के आसपास सफाई रखने और मच्छरों को पनपने से रोकने के प्रयास करने की अपील की है।

राजधानी चेन्नई में डेंगू के मामले अधिक

वहीं, हेल्थ डिपार्टमेंट ने राज्य में हेल्थ कैम्प भी शुरू किया है जो डेंगू, मलेरिया, लेप्टोस्पायरोसिस, इंफ्लुएंजा और अन्य मॉनसूनी बीमारियों को रोकने की कोशिश करते हैँ। वहीं, मच्छरजनित बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। राजधानी चेन्नई और कोयंबटूर, मदुरै और तंजावुर जिलों से डेंगू के अधिकांश (57%) मामले पाए गए हैं। इसीलिए, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, अस्पतालों में डेंगूं और अन्य वायरल फीवर के मरीजों पर भी ध्यान किया जा रहा है।

Also Read

More News

लोगों को दी गयी ये सावधानियां बरतने की सलाह

हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से राज्य के लोगों को मच्छरों से बचने और खुद को बीमारियों से सुरक्षित रहने की सलाह दी गयी। दिए गए निर्देशों में कहा गया कि-

घर में जमा पुराने सामानों की सफाई करें और उनमें बरसात का पानी जमा ना होने दें।

बाल्टियों, खाली डिब्बों, गमलों आदि में जमा पानी में मच्छर पनपते हैं जो बीमारियां फैलाते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लोगों को हमेशा उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी गयी है ताकि, प्रदूषित पानी पीने से होने वाली बीमारियों से बचाव हो सके।