Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जहां दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा एक बार फिर से बढ़ने लगा है और इसके नए सब वेरिएंट जेएन.1 को लेकर लोग चिंता में हैं। वहीं भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। खबरों के अनुसार श्रीलंका में डेंगू तेजी से फैल रहा है। हालांकि, अभी तक भारत में डेंगू की ऐसी किसी भी प्रकार की स्थिति का खतरा नहीं है, लेकिन पड़ोसी देश के ये हालात देखते हुए खास सावधानी बरतने की बहुत जरूरी है। डेंगू मच्छर से फैलने वाला एक प्रकार का संक्रमण है, जो कोरोना वायरस संक्रमण से ज्यादा गंभीर हो सकता है।
जहां दुनिया पर एक बार फिर से कोविड 19 इन्फेक्शन के खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका को डेंगू ने जकड़ लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार 2023 में अब तक डेंगू के कारण श्रीलंका में 50 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं डेंगूं के मामलों की बात करें तो मात्र दिसंर के महीने में ही डेंगू के लगभग 7550 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 2023 में कुल मामलों की बात करें तो श्रीलंका में इस साल लगभग 84,038 मामले दर्द किए जा चुके हैं।
हालांकि, अभी तक भारत में डेंगू की स्थिति नियंत्रित दिख रही है, लेकिन पड़ोसी देश के हालात को देखते हुए लगातार डेंगू से बचाव के उपयुक्त उपाय किए जाने चाहिए। श्रींलंका में डेंगू के मामलों को देखते हुए भारत में स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हैं और लोगों को लगतार सावधानी बरतने का सुझाव दे रहे हैं।
मच्छरों को पनपने से रोकना डेंगू से बचाव का सबसे प्रमुख तरीका है और उसके लिए आप निम्न उपाय कर सकते हैं
इसके अलावा अगर आप डेंगू से प्रभावित क्षेत्र में रहते हैं या फिर आप वहां से यात्रा करके आए हैं और आपको स्वास्थ्य से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम, बुकार और बदनदर्द की समस्या है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।