
Also Read
एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण कम हो रहा है वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में डेंगू (Dengue) के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में पश्चिमी यूपी के जिले (फिरोजाबाद, मेरठ, एटा, मथुरा, बुलंदशहर और गौतमबुध नगर) सबसे ज्यादा प्रभावित थे, जहां पर सबसे ज्यादा बच्चों की मौत की खबर आई थी, वहीं वयस्कों में भी डेंगू वायरस का संक्रमण के साथ मौतें भी हुई थी। नोएडा के गांव में अभी भी डेंगू बुखार के नए मामले सामने आ रहे हैं, यहां डेंगू के 31 नए मरीज सामने आए हैं। वही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में डेंगू के कुल 41 नए मामले सामने आए हैं।
दरअसल उत्तर प्रदेश के दो महत्वपूर्ण जिलों में डेंगू के बढ़ते मामलों की खबरें सामने आ रही हैं। इनमें पहला जिला है गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), जहां शुक्रवार को डेंगू के 12 नए रोगी मिले हैं इससे जिले में डेंगू के कुल रोगियों की संख्या 287 पहुंच गई है जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में 31 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले के मलेरिया अधिकारी डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि जिन इलाकों में डेंगू के मरीज मिले हैं वहां फागिंग कराई जा रही हैं।
We've a total of 41 dengue cases, out of them 36 are adults, 5 are children. We counsel the patients not to admit to the hospital when they are in recovery mode or have enough platelets: Dr Kiran Malik, CMS, Tej Bahadur Sapru Hospital, Prayagraj pic.twitter.com/7D5QjtjTZd
— ANI UP (@ANINewsUP) October 22, 2021
वहीं प्रयागराज के तेज बहादुर सप्रू हॉस्पिटल की सीएमएस डॉ किरण मालिक ने बताया कि, जिले में डेंगू के 41 नए रोगी मिले हैं जिनमें से 36 वयस्क हैं और 5 बच्चों को डेंगू हुआ है। उन्होंने कहा कि हम मरीजों को यह सलाह देते हैं कि जब वे रिकवरी मोड में हूं या उनका प्लेटलेट्स ठीक हो तो वे अस्पताल में भर्ती ना हों।
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों की बात करें तो ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यहां पर कोरोना के सिर्फ 85 एक्टिव केस हैं। जबकि, सिर्फ दो जिलों नोएडा और प्रयागराज की बात करें तो इन्हीं दो जगहों पर डेंगू के 72 मामले हैं। इसके अलावा बाकी अन्य कई जिलों में भी डेंगू के एक्टिव मामले है।