Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Dengue and Covid-19: कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन, इसी बीच बारिश के बाद कई राज्यों में डेंगू के मामले बढ़े हैं। पर ध्यान देने वाली बात यह है कि कई लोगों में इन दोनों के एक जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। जी हां, एक्सपर्ट्स भी इससे हैरान हैं कि आखिरकार इन दोनों के एक जैसे लक्षण कैसे हो सकते हैं और इन्हें कैसे पहचाना जाए। क्योंकि, इन दोनों के एक जैसे लक्षणों में लोगों को सामान्य सर्दी सहित शरीर दर्द जैसे कई लक्षणों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, डेंगू के मामलों ने अधिकारियों को चिंतित कर दिया है और भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है।
दरअसल, पुणे में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां कोरोना और डेंगूके एक जैसे लक्षण देखने को मिले हैं। स्थिति ये है कि मानसून के बाद अचानक से डेंगू के मामले बढ़े हैं वहीं, त्योहार के सीजन में कोरोना के मामले भी बढ़े हैं और ऐसे में कई लोगों में दोनों के लक्षण नजर आ रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया, पुणे चैप्टर के अध्यक्ष डॉ संजय पाटिल ने कहा कि अगर किसी भी बीमारी के लक्षण हैं तो मरीजों को डॉक्टरों के पास जाना चाहिए।
डेंगू और कोरोना के लक्षणोंके बीच पहचान को लेकर बहुत से लोग कंफ्यूज हैं। ऐसी स्थिति में एक तरीका है जिससे आप इन दोनों के लक्षणों की पहचान कर सकते हैं। वो हैं सांस से जुड़ी समस्याओं या फिर इनके लक्षण। जी हां, डेंगू में आपको सांस से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए, इसमें आपको तेज शरीर दर्द के साथ बुखार हो सकता है। जबकि, कोरोना में आपको डेंगू के तमाम लक्षण महसूस भी हो तो सांस की समस्या से जुड़े लक्षण महसूस होंगे। क्योंकि डेंगू मच्छरों से होने वाली बीमारी है तो, कोरोना श्वसंन तंत्र से जुड़ी बीमारी।
वहीं, यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, डेंगू और कोविड -19 वाले अधिकांश लोग जिनमें इसके हल्के लक्षण हैं वे घर पर ठीक हो सकते हैं। लेकिन, शुरुआत में ही डॉक्टर के पास जाएं ताकि आपका इलाज सही से हो सके।