Delta Variant: दुनिया के 185 देशों तक फैल चुका है डेल्टा कोविड वेरिएंट, WHO का बयान

वैज्ञानिकों के अनुसार, डेल्टा वेरिएंट कोरोना संक्रमण फैलाने वाले वायरस का सबसे संक्रामक और वर्तमान में प्रमुख स्ट्रेन है।  (Delta variant of coronavirus in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 22, 2021 5:28 PM IST

Delta variant of coronavirus: कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने एक महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट अब तक दुनियाभर के 185 देशों में फैल चुका है। बता दें कि, वैज्ञानिकों के अनुसार, डेल्टा वेरिएंट कोरोना संक्रमण फैलाने वाले वायरस का सबसे संक्रामक और वर्तमान में प्रमुख स्ट्रेन है।  (Delta variant of coronavirus in Hindi)

मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संठन ने अपनी साप्ताहिक महामारी विज्ञान अपडेट रिपोर्ट में यह जानकारी साझा की। इस रिपोर्ट मेंडेल्टा वैरिएंट में अब नमूना संग्रह तिथि (15 जून -15 सितंबर, 2021 के बीच) के साथ जीसैड यानी जीआईएसएआईडी (GISAID) को प्रस्तुत किए गए अनुक्रमों का 90 प्रतिशत हिस्सा है। गौरतलब है कि जीआईएसएआईडी, जो एवियन इन्फ्लुएंजा डेटा साझा करने पर वैश्विक पहल के तहत तैयार कि जा रहा एक ओपन-एक्सेस डेटाबेस है।

दुनियाभर में डेल्टा वेरिएंट का गम्भीर प्रभाव

इस रिपोर्ट पर बोलते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन में कोविड-19 पर तकनीकी नेतृत्व प्रभारी मारिया वान केरखोव (maria van kerkhove) ने डब्ल्यूएचओ सोशल मीडिया लाइव के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों के सामने रखीं। इस लाइव सेशन के दौरान उन्होंने कहा, फिलहाल अल्फा, बीटा और गामा वेरिएंट की मौजूदगी एक प्रतिशत से भी कम देखी जा रही है। जबकि, दुनिया भर में अधिकांश कोविड केसेस डेल्टा वेरिएंट से ही जुड़े हुए हैं।  हाल के समय मे वैश्विक स्तर पर डेल्टा वेरिएंट का गम्भीर प्रभाव देखने को मिला है और यह अन्य सबी वेरिएंट्स की तुलना में इस वेरिएंट से संक्रमित लोगों को संख्या सर्वाधिक रही है

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने एटा (81 देशों में पाया गया), इओटा (कम से कम 49 देशों में पहचाना गया) और कप्पा (57 देशों में फैला) के वर्गीकरण को संशोधित किया है। स्वास्थ्य निकाय ने कहा, वीओआई एटा (बी.1.525), इओटा (बी.1.526) और कप्पा (बी.1.617.1) को पूर्व वीओआई के रूप में पुनर्वगीर्कृत किया गया है। अब इनका मूल्यांकन निगरानी के तहत वेरिएंट के रूप में किया जाएगा। यह संशोधन दुनिया के अधिकांश क्षेत्रों में डेल्टा वैरिएंट के तेजी से प्रसार और वर्तमान प्रभुत्व को दिखाता है।

अमेरिका में वैक्सीनेशन के बाद भी डेल्टा से संक्रमित हुए लोग

मंगलवार को यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की नई रिपोर्ट के अनुसार, तेजी से फैलने वाले डेल्टा वैरिएंट ने अमेरकि के टेक्सास की एक सरकारी जेल में कोरोना की वैक्सीन ना लेने वाले और वैक्सीन ले चुके सभी लोगों को बी संक्रमित कर दिया। एजेंसी की रुग्णता और मृत्यु दर साप्ताहिक रिपोर्ट से पता चला है कि जेल में बंद 233 लोगों में से 185 या 79 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया था। जुलाई और अगस्त के बीच, 172 लोग या संघीय जेल की 74 प्रतिशत आबादी कोविड से संक्रमित थी।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source