Delta Variant Hits Gorillas: इंसानों के बाद गोरिल्‍ला में दिखा कोरोना का डेल्‍टा वेरिएंट, इन लक्षणों के दिखने पर किया गया टेस्‍ट

इंसानों में लगातार संक्रमण फैलाने के बाद अब डेल्‍टा वेरिएंट गोरिल्‍ला (Delta Variant Hits Gorillas In Hindi) को भी संक्रमित करने लगा है.

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 14, 2021 11:54 AM IST

कोरोना वायरस के डेल्‍टा वेरिएंट की दहशत दिनप्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इंसानों में लगातार संक्रमण फैलाने के बाद अब डेल्‍टा वेरिएंट गोरिल्‍ला (Delta Variant Hits Gorillas In Hindi) को भी संक्रमित करने लगा है। हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका के अटलांटा जू में कई गोरिल्ला कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार जब दर्जन से ज्‍यादा गोरिल्‍ला में खांसी और नाक बहना जैसे अन्‍य लक्षण (Corona Symptoms In Gorillas) देखे गए तो उनका कोरोना टेस्‍ट किया गया। सैंपलों को एथेंस वेटरनरी डायग्नोस्टिक लैब में जांच के लिए भेजने के बाद पता चला कि गोरिल्‍ला डेल्‍टा वेरिएंट से संक्रमित हैं।

अटलांटा चिड़ियाघर की रिपोर्ट कहती है कि उनके जू में कुल 13 गोरिल्ला कोरोनवायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें ओज़ी (Ozzie) भी शामिल है। बता दें कि ओजी दुनिया का सबसे पुराना पुरुष गोरिल्ला है जो कैद में है, इसकी उम्र 60 साल है। उनके और प्राइमेट्स के बाड़े के बीच की दूरी के कारण, चिड़ियाघर का दावा है कि यहां आने वाले विजिटर्स को संक्रमित होने का खतरा नहीं है। यानि कि लोग जू में घूमने के लिए जा सकते हैं। जू प्रशासन का यह भी कहना है कि अभी तक ऐसा डाटा नहीं मिला है जो दावा कर पाए कि कोरोनावायरस जानवरों से इंसानों में भी फैल सकता है या नहीं।

चिड़ियाघर अटलांटा में पशु स्वास्थ्य के वरिष्ठ निदेशक सैम रिवेरा का कहना है कि टीम संक्रमित गोरिल्ला की बहुत बारीकी से निगरानी कर रही हैं और उम्मीद है कि वे पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। उनकी बेहतर से बेहतर देखभाल की जा रही है। जो गोरिल्‍ला रिस्‍क पर हैं उन्‍हें मोनोक्‍लोनल एंटीबॉडी (Monoclonal antibodies) दी जाएंगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source