
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 29, 2021 10:57 AM IST
हिमाचल प्रदेश में डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant in Himachal Pradesh) के 76 केस मिले हैं।
कोरोना की मार से उभर रहा भारत अब डेल्टा वेरिएंट के लिए स्ट्रगल कर रहा है। देश के कई राज्यों से अब तक डेल्टा वेरिएंट ओर डेल्टा प्लस वेरिएंट के कई केस सामने आ चुके हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु जैसे 10 राज्यों में डेल्टा के मामले मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश भी इस लिस्ट में आ चुका है। हिमाचल प्रदेश में डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant in Himachal Pradesh) के 76 केस मिले हैं। हालांकि अभी डेल्टा प्लस वेरिएंट का 1 भी मामला सामने नहीं आया है। हिमालच से दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजिजिज कंट्रोल लैब भेजे को गए 1113 सैंपलों में से 76 में डेल्टा वेरिएंट मिला और 109 सैंपलों में यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। आठ सैंपलों में कप्पा स्ट्रेन भी पाया गया है। हालांकि अभी बाकी सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, हिमाचल के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अभी तक राज्य में डेल्टा प्लस वेरियंट का एक भी केस नहीं आया है।
लॉकडाउन खुलते ही जिस तरह से राज्य में टूरिस्ट आ रहे हैं उससे यह पूरी उम्मीद लग रही है कि राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट (Delta Variant of COVID-19) के केस भी मिल सकते हैं। पिछले 2 हफ्तों से हिमालच प्रदेश में रोज 18,000 से ज्यादा गाड़ियां प्रवेश कर रही हैं यानि कि केवल 15 दिनों में हिमाचल प्रदशे में दूसरे राज्य की 2,57,179 गाड़ियों ने एंट्री की है। जिसमें से ज्यादातर लोग कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो नहीं कर रहे हैं। केवल पिछले 2 हफ्तों में ही पुलिस ने मास्क न पहनने वाले 3,600 लोगों का चालान काटकर 20 लाख रुपये फाइन जमा किया है। राज्य में आने वाले टूरिस्ट ज्यादातर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के हैं। इनमें से कुछ राज्य ऐसे हैं जहां डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस मिल चुके हैं। ऐसे में हो सकता है जो हिमाचल प्रदेश आ रहे हों उनमें से कोई डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित हो और यहां के लोगों को भी संक्रमित कर दे।
भले ही हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में हो लेकिन सरकार को बाहर से आ रहे लोगों की एंट्री पर फिर से बैन लगा देना चाहिए। ताकि डेल्टा प्लस वेरिएंट के ट्रांसमिशन को रोका जा सके। बता दें कि सोमवार को हिमालय में कोरोना के 146 केस मिले थे। जिसमें से सोलन 3, किन्नौर 7, ऊना 6, शिमला 24, मंडी 17, चंबा 31, बिलासपुर 10, सिरमौर 12, कुल्लू 8, हमीरपुर 12 और कांगड़ा में 16 पॉजिटिव केस मिले थे।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.