Covid-19: डेल्टा प्लस वेरिएंट उन्हीं लोगों को संक्रमित कर रहा है जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है: एक्सपर्ट

Delta Plus Variant News In Hindi: पूरे देश में कोरोनावायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 8 राज्यों को पत्र लिखकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. वही विशेषज्ञों ने डेल्टा प्लस वैरीअंट से बचने के लिए वैक्सीन को महत्वपूर्ण बताया है.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 27, 2021 6:30 PM IST

कोरोनावायरस के खतरनाक वेरिएंट डेल्टा प्लस के मामले पूरे देश में धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं. अब तक डेल्टा प्लस वेरिएंट के 50 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. कुल 12 राज्यों में डेल्टा प्लस के केसेज सामने आए हैं. इसकी गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, साथ ही जरूरी सुविधाएं बढ़ाने की सलाह दी है. वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि अगर डेल्टा प्लस वेरिएंट्स बचना है तो टीका जरूर लगवाएं।

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को करता है डेल्टा प्लस वेरिएंट

दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के एमडी डॉक्टर सुरेश कुमार का कहना है कि कोरोनावायरस का डेल्टा प्लस वेरिएंट उन्हीं लोगों को संक्रमित कर रहा है जिन्होंने अभी तक वैक्सीन की डोज नहीं ली है. डेल्टा प्लस वेरिएंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है और यह बहुत तेजी से फैलने वाला वायरस है जो कि यह चिंता का विषय है.

पीएम मोदी ने भी की वैक्सीन लगवाने की अपील

डेल्टा प्लस वेरिएंट के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भी 'मन की बात' कार्यक्रम में जनता से वैक्सीन लगवाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मैंने भी लगवाया है और मेरी मां ने भी वैक्सीन की डोज ली है इसलिए आप भी कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं।

देश में डेल्टा प्लस वेरिएंट के कुल 51 मरीज

अब तक पूरे देश में डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित कुल 51 मरीज चिन्हित किए गए हैं. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मिले हैं. यहां 22 लोगों में डेल्टा प्लस संक्रमण मिले हैं. इसके बाद तमिलनाडु में 9,  मध्यप्रदेश में 7, केरल में 3, पंजाब और गुजरात में दो-दो मरीजों में डेल्टा प्लस वेरिएंट मिले हैं, जबकि आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हरियाणा और कर्नाटक में 1-1 मरीजों में डेल्टा प्लस के लक्षण सामने आए हैं. मध्यप्रदेश में 2 और महाराष्ट्र व तमिलनाडु में 1-1 लोगों की मृत्यु हुई है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.