Three Strains of Delta-plus: महराष्‍ट्र में दिखे डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के भी 3 अलग वेरिएंट, 66 अजीब केस मिलने से मचा हडकंप

महाराष्‍ट्र में डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के नए स्‍ट्रेन (Delta Plus Variant New strain in Maharashtra)  के 66 केस मिले हैं जिनमें 31 केस Ay.1 के हैं, 20 केस Ay.3 के हैं और 10 मामले Ay.2 वेरिएंट के हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 16, 2021 10:44 AM IST

कोरोना से संबंधित डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट (Delta Plus Varinat) और तीसरी लहर (Corona Third Wave), ये दो ऐसे मुद्दे हैं जिन्‍हें लेकर हर कोई परेशान है। अभी कोरोना के डेल्‍टा वेरिएंट पर ही पूरी तरह से रिसर्च नहीं हुई थी डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के भी 3 नए स्‍ट्रेन (New strain of Delta-plus Variant) सामने आ चुके हैं। महराष्‍ट्र में 66 ऐसे मामले मिले हैं जिनमें डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के अलग-अलग स्‍ट्रेन मिलने की बात कही है। हाल ही में आई जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्‍य में डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के 66 ऐसे केस मिले हैं जिनमें Ay.1, Ay.2 और Ay.3 स्‍ट्रेन मिला है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस से डेल्‍टा वेरिएंट बना, फिर उससे डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट सामने आया और अब डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के भी 13 स्‍ट्रेन की पुष्टि हो चुकी है जो Ay.1, Ay.2, Ay.3, Ay.4 से लेकर Ay.13 तक चलते हैं। इनमें शुरु के 3 वेरिएंट अब तक महाराष्‍ट्र में मिल चुके हैं। इन नए स्‍ट्रेन पर हुई अब तक की स्‍टडी से पता चलता है कि डेल्‍टा की तरह ये भी बहुत तेजी से फैलने वाले हैं।

Delta variant

महाराष्‍ट्र में डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के नए स्‍ट्रेन (Delta Plus Variant New strain in Maharashtra)  के जो 66 केस मिले हैं उनमें से 31 केस Ay.1 के हैं, 20 केस Ay.3 के हैं और 10 मामले Ay.2 वेरिएंट के हैं। डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के Ay.1 स्‍ट्रेन के मामले अप्रैल से सामने आ रहे हैं, Ay.2 के केस मार्च से देखे जा रहे हैं जबकि सैंपलों में Ay.3 की पुष्टि होना जून से शुरू हुआ है। तीन शोधकर्ताओं का कहना है कि इन तीनों (Ay.1, Ay.2 और Ay.3) से Ay.3 ऐसा वेरिएंट है जो यूएस में सबसे तेजी से फैल रहा है।

COVID-19 Live Updates: First Case of Delta Plus Variant Found In Himachal Pradesh

मुंबई में डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट ((Delta Plus Variant in Mumbai) के अब तक 11 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें 63 साल की वो महिला भी शामिल है जिसकी हाल ही में मौत हुई है। महिला के परिवार से 2 और लोग डेल्‍टा प्‍लस से संक्रमित बताए जा रहे हैं। महराष्‍ट्र में डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के Ay.1 स्‍ट्रेन के जो 31 केस मिले हैं उनमें से 10 अप्रैल में सामने आए थे, 6 मई और 6 जून में और 9 केस जुलाई में आए थे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.