... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : November 13, 2019 1:15 PM IST
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक या एक्यूआई (Air Quality) बुधवार को 476 के साथ फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। वहीं शुक्रवार तक इससे बहुत अधिक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। एक्यूआई में पीएम10 की संख्या 489 और पीएम2.5 की संख्या 326 के साथ खतरनाक श्रेणी में है।(Air Quality)
यह भी पढ़ें-Pollution and Skincare: प्रदूषण से पहुंचता है त्वचा को नुकसान, फॉलो करें ये स्किन केयर टिप्स जो स्किन को रखेंगी हेल्दी ।
दिल्ली एनसीआर के वातावरण में दमघोटूं धुंध का असर लगातार बना हुआ है और गुरुवार को स्थिति और खराब हो सकती है। कम से कम शुक्रवार तक इस स्थिति में आश्चर्यजनक सुधार होने की उम्मीद नहीं है और गुरुवार तक एक्यूआई की और बिगड़ने की संभावना है।
हालांकि 15 नवंबर तक हालात में थोड़े सुधार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए खाया जाता है बाजरे का आटा, जानें डायबीटिक्स के लिए बाजरा के और भी फायदे
सफर इंडिया के अनुसार, सफर- इंटीग्रेटेड मल्टी-सैटेलाइट मेथडोलॉजी द्वारा अनुमानित आंकड़ों के अनुसार 11 नवंबर तक पराली जलाने की घटना में कमी आई है।
पराली जलने की घटना में आई कमी के बावजूद दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में बुधवार को उसका 22 प्रतिशत तक प्रभाव बना रहने की संभावना है।(Air Quality)
पश्चिमी हवाओं के कारण आगामी दो दिनों तक क्षेत्र में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें- Ways to beat Air Pollution: पीपल, नीम और तुलसी के पौधे बनाते हैं हवा को शुद्ध, इनके आसपास बिताएं थोड़ा समय।