थम नहीं रहा दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण, 500 के पार पहुंचा AQI, जल्द लागू होगा CAQM GRAP-3!

AQI Delhi : दिल्ली का प्रदूषण कम होने के बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है कि अगले 10 दिन प्रदूषण के लिहाज से काफी खतरनाक है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : November 7, 2024 1:24 PM IST

Delhi Poor Air Quality :  छठ पूजा के तीसरे दिन भी दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में किसी तरह की गिरावट नहीं देखी गई। आज यानि गुरुवार को यहां के कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर चला गया है, जिसकी वजह से लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो चुका है।

गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 374 दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के अलावा आसपास के इलाकों का हाल भी काफी खराब हैं। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद का प्रदूषण स्तर भी लगभग 400 के पार पहुंच चुका है। ऐसे में आपको अधिक सतर्क होने की जरूरत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, GRAP की अलग-अलग स्टेज के मुताबिक अगर AQI 400 के पार पहुंच जाता है, तो ऐसे में CAQM GRAP-3 लागू करने के निर्देश जारी कर दिया जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्दी ही दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 की स्टेज लागू हो सकती है।

अगला 10 दिन है खतरनाक

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के अनुसार, दिल्ली में प्रदूषण के चलते आने वाले 10 दिन काफी खतरनाक हो सकते हैं, जिसकी वजह से लोगों की हालत बिगड़ सकती है। बिगड़ती हुई स्थिति को देखते हुए गोपाल राय ने सभी अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक भी बुलाई है।

गोपाल राय का कहना है कि इन दिनों दिल्ली में हवा की गति काफी धीमी है। ऐसे में अगला दस दिन प्रदूषण के लिहाज से काफी खतरनाक साबित हो सकती है। पर्यावरण मंत्री का कहना है कि अगर AQI 400 पार जाता है, जो GRAP-3 पर विचार करेंगे। फिलहाल हमने सभी परिस्थितियों पर नजर बनाए रखा है।

क्या है अन्य शहरों का हाल -

शहर AQI
दिल्ली374
सोनीपत357
गाजियाबाद336
नोएडा328
रोहतक302
फरीदाबाद299
मेरठ290
गुरुग्राम287
पटना286
हापुड़255
मुजफ्फरनगर224
भिवंडी210

Also Read : दिल्ली-एनसीआर में 500 के पार पहुंचा AQI, कोहरा नहीं, जानलेवा है ये SMOG

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source