Delhi Unlock 2021 Guidelines: क्‍या दिल्‍ली में 31 मई के बाद E-Pass दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी? यहां जानिए पूरी डिटेल

क्योंकि दिल्ली अनलॉक हो रही है इसलिए लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि 31 मई के बाद बिना E-Pass के ट्रेवल कर सकते हैं? (Can You Travel Without An E-Pass After May 31 know Here in hindi) आइए जानते हैं क्या होंगी शर्ते-

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : May 29, 2021 10:45 AM IST

दिल्‍ली में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्‍यपाल अनिल बैजल के साथ मीटिंग कर यह ऐलान किया कि राजधानी 31 मई से अनलॉक होने जा रही है। दिल्‍ली में 31 मई के बाद लॉकडाउन लागू नहीं होगा। लेकिन फिलहाल केवल फैक्ट्रियों और कन्‍सट्रक्‍शन के कामों को शुरू करने की इजाजत दी गई है। इसके अलावा सभी चीजें पहले की तरह बंद रहेंगी। क्‍योंकि दिल्‍ली अनलॉक हो रही है इसलिए लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि 31 मई के बाद बिना E-Pass के ट्रेवल कर सकते हैं?

केजरीवाल ने शुक्रवार को अनलॉक की घोषणा करते हुए कहा 'कोरोना संक्रमण पर पैनी नजर रखने के साथ ही हम इकॉनामी एक्टिविटीज पर भी ध्‍यान दे रहे हैं। कई गरीब परिवार लॉकडाउन के कारण बहुत परेशान हो चुके हैं। क्‍योंकि मजदूर लोग दिहाड़ी पर काम करते हैं इसलिए इनके लिए घर चलाना बहुत मुश्किल चुनौती है। इसलिए हम सोमवार से फैक्ट्रियों और कन्‍सट्रक्‍शन के कामों को शुरू करने की इजाजत दे रहे हैं।'

क्‍या दिल्‍ली में 31 मई के बाद ट्रेवल करने के लिए E-Pass जरूरत नहीं पड़ेगी?

भले ही दिल्‍ली 31 मई से अनलॉक हो रही है लेकिन ट्रेवल करने के लिए E-Pass की जरूरत होगी। अगर आप कोई बॉर्डर क्रॉस कर दिल्‍ली में आते हैं तो आपको E-Pass दिखाना जरूरी होगा। जो लोग गाजियाबाद, नोएडा या फरीदाबार से दिल्‍ली में एंट्री करेंगे उन्‍हें दिल्‍ली में घुसने से पहले E-Pass दिखाना होगा। जो इसमें असमर्थ होगा उसे एंट्री नहीं मिलेगी। इसके अलावा बैंक और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों, आईटी और इंटरनेट सेवाओं, प्रसारण और केबल सेवाओं में काम करने वाले लोगों को भी दिल्‍ली में एंट्री करने के लिए ई-पास दिखाना होगा।

कैसे प्राप्‍त करें ई-पास?

  • epass.jantasamvad.org पर लॉग-इन करें
  • भाषा चुनें
  • अब कर्फ्यू में ट्रेवल करने के लिए ई-पास पर सलेक्‍ट करें और इसे समिट करें
  • फॉर्म भरें
  • अपना आइडी प्रूफ अपलोड करें
  • जब आपकी एप्‍लीकेशन अप्रूव हो जाएगी तो आपको एक SMS आएगा
  • अब ई-पास को डाउनलोड करें, आप प्रिंटऑउट भी निकाल सकते हैं
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source