दिल्ली की हवा में पहले से हुआ काफी सुधार, फिर भी इन 10 इलाकों में खराब श्रेणी में है AQI, जानें कैसे रहें सुरक्षित

Delhi Today AQI : दिल्ली की हवा में पिछले कुछ दिनों की तुलना में काफी सुधार है। आइए जानते हैं दिल्ली के 10 इलाकों का हाल -

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : December 2, 2024 7:35 AM IST

Delhi Air Pollution : पिछले कुछ महीनों से दिल्ली की हवा में सुधार नहीं हो रहा था, लेकिन दिसंबर के पहले और दूसरे दिन दिल्ली की हवा में काफी ज्यादा फर्क देखने को मिला है। हालांकि, सुधार का स्तर भी सबसे खराब श्रेणी में आता है, लेकिन फिर भी उम्मीद जताई जा रही है कि ऐसे में धीरे-धीरे दिल्ली की हवा में पूरी तरह से सुधार आ जाएगा। बता दें कि 2 दिसंबर सुबह 6 बजे की बात करें, तो दिल्ली के आनंद विहार का AQI 304 था। यह काफी गंभीर कटैगरी में आती है, लेकिन फिर भी पहले की तुलना में काफी कम है। क्योंकि पहले 400 से भी अधिक प्रदूषण का स्तर था।  इसके साथ ही दिल्ली के शादीपुर इलाके की बात करें, तो यहां का AQI 319 था। आइए जानते हैं कुछ अन्य इलाकों के बारे में-

  • आरकेपुरम - 307
  • जहांगीरपुरी - 310
  • द्वारका सेक्टर 8 - 308
  • करणी सिंह सूटिंग रेंज - 295
  • ओखला फेज - 284
  • पटपड़गंज - 286
  • रोहिणी - 298

 खराब स्तर में कैसे रखें खुद का ध्यान

दिल्ली की हवा में भले ही पिछले दिनों की तुलना में सुधार देखा जा रहा है, लेकिन फिर भी यह स्तर लगभग हर व्यक्ति के लिए घातक है। अगर आप इस प्रदूषण से सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो निम्न बातों का ध्यान रखें, जैसे-

  • घर से निकलने से पहले अपने चेहरे, बाल, आंख और नाक को अच्छी तरह से ढक लें।
  • सुबह गले और नाक को अच्छी तरह से साफ करें।
  • जरूरत न होने पर घर से बिना वजह बाहर न निकलें।
  • अगर आप गर्भवती हैं, तो इस स्थिति में घर से बाहर न के बराबर जाएं।
  • घर के अंदर एयरप्यूरीफायर लगाएं। कोशिश करें कि घर में भी मास्क पहनकर रहें।
  • प्रदूषण को कम करने वाले प्लांट्स घर के अंदर और बाहर लगाएं।
  • अगर आपके घर में बुजुर्ग या बच्चे रहते हैं, तो उन्हें इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली चीजें दें।
  • घर के आसपास साफ-सफाई रखने का प्रयास करें।

दिल्ली की हवा में सुधार न होने के चलते लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं, ऐसे में आपको अपने और अपने घर में रहने वाले लोगों की अधिक देखभाल करने की जरूरत है। ध्यान रखें कि सांस के जरिए हमारे शरीर में कई तरह के दूषित कण प्रवेश हो रहे हैं, ऐसे में जितना हो सके इस दूषित हवा से खुद को और अपने परिजनों को सुरक्षित रखें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source