
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : May 28, 2021 2:31 PM IST
दिल्ली पूरी तरह से अनलॉक नहीं हो रही है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि दिल्ली में 31 मई से लॉकडाउन खत्म होने जा रहा है। यानि कि राजधानी एक बार फिर अनलॉक (Unlock Delhi) हो जाएगी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि क्योंकि दिल्ली में कोरोना के मामलों में काफी गिरावट देखी जा रही है इसलिए दिल्ली को अनलॉक करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि दिल्ली पूरी तरह से अनलॉक नहीं हो रही है बल्कि कुछ ही चीजों से पाबंदी हट रही है। 31 मई यानि कि आने वाले सोमवार से दिल्ली में फैक्ट्रियां और कन्सट्रक्शन का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा बाकी सभी चीजों पर पहले की तरह की पाबंदी रहेगी। यानि कि दिल्ली में लॉकडाउन पूरी तरह से नहींं हटा है।
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1398183443578572808
सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है 31 मई से किन चीजों पर पाबंदी रहेगी और किनी चीजों से हटाई जाएगी इसकी डिटेल कुछ ही देर में मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा है कि जब तक बहुत जरूरी न हो तब तक अपने घर से बाहर न निकलें और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। CM केजरीवाल ने कहा है "कोरोना के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में दिल्लीवासियों की मेहनत से दिल्ली में स्थिति तेज़ी से सुधर रही है, लॉकडाउन के बाद अब दिल्ली धीरे-धीरे अनलॉक के लिए तैयार है"