दिल्ली : परिवार के 11 मृतकों की आंखें दान की गईं

परिवार ने हमेशा दूसरों की मदद की और अपनी आंखें दानकर वे 22 लोगों की मदद कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : July 2, 2018 6:39 PM IST

एक ही परिवार के मृत पाए गए 11 सदस्यों की आंखें सोमवार को एक नेत्र बैंक को दान कर दी गईं। इस परिवार के 10 सदस्य छत से लटके हुए पाए गए थे और एक व्यक्ति का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। मृतकों की आंखें गुरु नानक आई सेंटर को दान की गईं। इसे लेकर संबंधियों ने कहा कि परिवार धार्मिक था और हमेशा दूसरों की मदद करना चाहता था।

एक संबंधी ने सोमवार को मीडिया से कहा, "परिवार ने हमेशा दूसरों की मदद की और अपनी आंखें दानकर वे 22 लोगों की मदद कर सकते हैं, क्योंकि एक जोड़ी आंखें दो लोगों की आंखों में रोशनी दे सकती हैं।"

मृतकों के शवों को सोमवार शाम मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से दाह संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था।

दिल्ली पुलिस मामले की सभी संभव कोणों से जांच कर रही है। पुलिस को उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके के दो मंजिला घर से पूजा स्थान के पास से एक हाथ से लिखा हुआ नोट बरामद हुआ है।

सभी का शव लटका हुआ पाया गया था, सिर्फ एक का शव जमीन पर मिला था। इसमें से ज्यादातर के आंखों पर पट्टी थी, मुंह पर भी पट्टी लगी थी और उनके हाथ पीछे बांधे हुए थे। सबसे बुजुर्ग नारायण देवी (77) का शव जमीन पर पाया गया था, जिसपर गला घोंटने के निशान मिले हैं।

स्रोत: IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source