
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Delhi swine flu updates: कोविड-19 के नये मामलों में हो रही बढ़ोतरी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू का संकट भी मंडरा रहा है। बुधवार को शहर के डॉक्टरों ने कहा कि, दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है और कई मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। इसी के आधार पर दिल्ली के लोगों को स्वाइन फ्लू के खतरे के प्रति आगाह भी किया गया है। बता दें कि, महाराष्ट्र राज्य में राजधानी मुंबई सहित कई इलाकों में स्वाइन फ्लू के मामलों में दैनिक स्तर पर बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। वहीं, अब दिल्ली में भी स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता दिखायी दे रहा है।
स्वाइन फ्लू एक प्रकार का रेस्पेरेटरी इंफेक्शन है। श्वसन मार्ग से जुड़ा यह संक्रमण सूअरों से शुरू हुए इन्फ्लूएंजा स्ट्रेन के कारण होता है। एच1एन1 वायरस स्ट्रेन के कारण ही यह साल 1919 में पहली बार महामारी का कारण बना था और साल 2009 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) द्वारा इसे महामारी घोषित किया गया था। (Delhi swine flu updates in Hindi)
अगस्त 2010 में, डब्ल्यूएचओ ने महामारी को समाप्त घोषित कर दिया। महामारी खत्म होने के बाद, एच1एन1 फ्लू वायरस मौसमी फ्लू का कारण बनने वाले उपभेदों में से एक बन गया।
शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल में निदेशक और एचओडी डॉ. विकास मौर्य ने आईएएनएस को बताया, कोविड के अलावा हम स्वाइन फ्लू की अधिक घटनाओं को देख रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता है। कुछ रोगियों को अतिरिक्त कॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) की आवश्यकता हो सकती है।
दरअसल, कोविड-19 और स्वाइन फ्लू दोनों के लक्षण एक जैसे दिखते हैं। जैसा कि दोनों ही सांस से संबंधित बीमारी हैं इसीलिए, मरीजों को श्वसन मार्ग से जुड़ी समस्याएं होती हैं। स्वाइन फ्लू के सामान्य लक्षणों में ये समस्याएं शामिल हैं-
डॉ. विशाख वर्मा, सीनियर कंसल्टेंट और एचओडी क्रिटिकल केयर मेडिसिन आकाश हेल्थकेयर के अनुसार, चूंकि स्वाइन फ्लू के लक्षण आम सर्दी के साथ-साथ कोविड के समान हैं, लोग अक्सर इसे प्रारंभिक अवस्था में तब तक गंभीरता से नहीं लेते हैं जब तक कि यह बहुत गम्भीर ना हो जाए। डॉ. वर्मा ने बताया कि, स्वाइन फ्लू का मरीज आमतौर पर गले में जलन/गले में खराश, नाक और पेट में दर्द और खांसी से गुजरता है। सांस की तकलीफ भी स्वाइन फ्लू का एक लक्षण है।