Delhi Smog: दिल्ली में हल्का कोहरा, वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें लेट

शनिवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि पालम क्षेत्र में सुबह 5.30 बजे दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई थी। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के आंकड़ों के अनुसार, लोधी रोड क्षेत्र में प्रमुख प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 का स्तर 264 और पीएम 10 का स्तर 260 दर्ज किया गया, जिससे एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

WrittenBy

Written By: IANS | Published : January 6, 2020 10:24 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रविवार की सुबह हल्का कोहरा ( Delhi Smog) छाया रहा, और दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के करीब 'खराब' श्रेणी में रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापामान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि पालम क्षेत्र में सुबह 5.30 बजे दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई थी। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के आंकड़ों के अनुसार, लोधी रोड क्षेत्र में प्रमुख प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 का स्तर 264 और पीएम 10 का स्तर 260 दर्ज किया गया, जिससे एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

Cracked feet Natural Remedies: फटी एड़ियों का नैचुरल इलाज है नारियल का तेल, क्रैक्ड फीट के लिए शहनाज़ हुसैन टिप्स

कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें लेट( Delhi Smog) :

कोहरे और कड़ाके की ठंड की वजह से दिल्ली आने वाली ट्रेनों का देरी से चलने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें दो से पांच घंटे तक लेट चल रही हैं।

फरक्का एक्सप्रेस 3.30 घण्टे, कटिहार-आनन्द विहार एक्सप्रेस 4.30 घण्टे, इलाहाबाद हमसफर एक्सप्रेस दो घण्टे, फरक्का एक्सप्रेस 3.30 घंटे, मुम्बई-अमृतसर-दादर एक्सप्रेस पांच घण्टे, हैदराबाद-निजामुद्दीन एक्सप्रेस पांच घण्टे, हैदराबाद-नई दिल्ली-तेलगांना एक्सप्रेस चार घण्टे ,मुम्बई-दिल्ली-दादर एक्सप्रेस पांच घण्टे देरी से दिल्ली आ रही हैं। पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस भी 4.45 घण्टे देरी से दिल्ली पहुंच रही है।

रेलवे सुत्रों के मुताबिक, फिलहाल कोहरे और ठंड की वजह से ट्रेनों के परिचालन में कोई सुधार होने की उम्मीद नहीं है।

Hair Fall Natural Remedies: हेयर फॉल से राहत के लिए सर्दियों में आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, बालों का झड़ना होगा कम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source