Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Delhi Schools Reopening: कोरोना संक्रमण महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुए शैक्षणिक संस्थानों में अब एक बार फिर हलचल शुरू हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूल दोबारा खुल रहे हैं। स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में सामान्य स्थिति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इसके लिए शिक्षकों के वैक्सीनेशन एवं स्कूल रिओपनिंग से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं की निगरानी कर रहा है, ताकि स्कूलों को फिर से खोला जा सके। केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले शिक्षण संस्थानों में 96 प्रतिशत से अधिक टीचिंग स्टाफ का टीकाकरण किया जा चुका है। (Delhi Schools Reopening In Hindi)
Reviewed the vaccination progress of teaching and non-teaching personnel of schools, institutions and skill centres associated with the education and skilling ecosystem. pic.twitter.com/ol4BuK1ISv
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) November 2, 2021
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को देश भर में शिक्षकों के वैक्सीनेशन की स्थिति और स्कूलों को फिर से खोलने की समीक्षा की। उन्होंने स्किलिंग इकोसिस्टम में टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह भी उपस्थित रहे।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान (Dharmedndra Pradhan) ने नियमित रूप से टीचिंग स्टाफ और नॉन टीचिंग स्टाफ के टीकाकरण की निगरानी कर रहे हैं ताकि स्कूलों को फिर से खोलने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सक्षम वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने देश में बड़े पैमाने पर हो रहे तेजी से टीकाकरण के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य स्थिति और जीवंतता बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बता दें कि, फिलहाल अधिकांश राज्यों ने सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिए हैं। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक 92 प्रतिशत से अधिक शिक्षण कर्मचारियों को टीका लगाया गया है। केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले संस्थानों में 96 प्रतिशत से अधिक टीचिंग स्टाफ का टीकाकरण किया जा चुका है। (Delhi Schools Reopening)