
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 22, 2023 9:42 AM IST
Covid-19 Virus: कोरोना विश्वभर के लिए एक ऐसा संकट है, जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। भारत में फिर से यह संक्रमण तेजी से अपना पैर फैला रहा है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो देश में कोरोना के रोजाना करीब 1000 नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में ही पिछले 24 घंटे में 83 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। ऐसे में यह फिर से लोगों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है।
कई लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या कोरोना के फिर से मामले बढ़ेंगे? महीने भर पहले देश में कोविड के नए मामले 100 के अंदर ही होते थे तो वहीं अब 1000 क्रॉस हो रहा है। अचानाक कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए लोगों के मन में आंशका शुरू हो गई है कि क्या फिर से कोविड-19 अपना आतंक मचाएगा? इस बीच केंद्र सरकार ने भी राज्यों को संक्रमण से बचाव करने का आग्रह किया है।
कोरोना वायरस के इलाज को लेकर ICMR ने नई गाइ़ड-लाइंस जारी की है। इसमें मरीजों को आइवरमेक्टीन, लोपिनाविर रिटोनावीर, HCQ, प्लाज्मा, मोलनुपिरावीर, फैवीपिरावीर, एजिथ्रोमाइसिन, न्यूट्रलाइजिंग मोनोक्लोनल एंटीबॉडी और डॉक्सीसाइक्लाइन जैसी दवाईयों का सेवन न करने की सलाह दी है।
लोगों में कोरोना और H3N2 वायरस के लगभग सामान्य लक्षण नजर आ रहे हैं। ऐसे में इन्हें पहचानने में काफी परेशानी हो रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोविड और H3N2 नामक इन्फ्लूएंजा वायरस को पहचानने में काफी मुश्किल हो रही है। क्योंकि इनके लक्षण लगभग एक समान है। बिना जांच किए वायरस के मामलों को जानने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। साथ ही इलाज में भी परेशानी आती है।
बता दें कि देश में कोरोना वायरस महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली और कर्नाटक में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इन राज्यों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।