कोरोना का खौफ है जारी! दिल्ली में कोविड-19 के 293 नए मामले हुए दर्ज और 2 की मौत

Covid-19 Update : दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 4, 2023 8:53 AM IST

Covid-19 Update : कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में लोगों के अंदर कोरोना को लेकर खौफ बढ़ रहा है। देश के हर एक राज्य में लगातार कोविड-19 के मामलों में तेजी देखी जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी रेट 18 फीसदी पार पहुंच चुकी है। हालांकि, दिल्ली वासियों के लिए यह एक राहत भरी खबर भी है, क्योंकि दो दिनों से लगातार आ रहे 400 से ज्यादा मामलों में कमी आई है। खबरों की मानें तो पिछले 24 घंटों में कोरोना के 293 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इसकी वजह से 2 दोनों की मौत हुई है।

सोमवार को हुए 1582 लोगों के कोविड टेस्ट

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग (Delhi Health Department) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों को मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में 1582 टेस्ट किए गए हैं। वहीं,  280 मरीज कोरोना से रिकवर हुए। साथ ही 91 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि1022 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 

मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 26,532

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। ऐसे में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,532 हो गई है। वहीं, नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20,11,034 हो गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों दिल्ली में H3N2 के मरीजों की संख्या में तेजी देखी जा रही है। इस बीच कोविज के नए मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है, जो लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।  

कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखी जा रही है, ऐसे में लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं, तो मास्क पहनना न भूलें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जानें से बचें। साथ ही साफ-सफाई का ध्यान रखें, ताकि कोविड-19 के खतरों से बचाव किया जा सके।