Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
dengue cases in delhi: हर बार की तरह अबकी बार भी दिल्ली में बारिश के बाद मच्छरों की तादाद अचानक से बढ़ी है, जिसके चलते डेंगू के मामलों में भी तेजी से वृद्धि होने लगी है। दिल्ली नगर निगम द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को आई रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले 7 दिनों में दिल्ली में डेंगू के 129 मामले पाए गए हैं। बारिश के बाद अचानक से डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होना चिंताजनक हो सकता है। ऐसे में जल्द से जल्द इसकी रोकथाम करने के तरीके अपनाना बहुत जरूरी है। हालांकि, दिल्ली सरकार व अन्य संबंधित स्वास्थ्य विभाग डेंगू के मामलों में कमी लाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। मामलों को बढ़ते देखते हुए दिल्ली सरकार ने शहर के कई इलाकों में फॉगिंग प्रोसेस शुरू कर दी है, ताकि जितना जल्द हो सके मच्छरों से छुटकारा पाया जा सके।
म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली (MCD) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इस साल के सीजन में अब तक डेंगू के 525 नए मामले आ चुके हैं। अगर पिछले सालों में आए मामलों के साथ इनकी तुलना करें तो ये सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट साफ कहती हैं कि पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले इस बार ही आए हैं।
आंकड़े ये बताते हैं कि अबकी बार पिछले 4 सालों से सबसे ज्यादा डेंगू के मामले आए हैं, लेकिन इसमें एक राहत की खबर भी है। दरअसल, इस बार ज्यादा मामले मिलने के बावजूद भी अभी तक डेंगू से कोई मौत दर्ज नहीं की गई है। एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अबकी बार डेंगू के 90 प्रतिशत मामलों में मिलने वाले लक्षण गंभीर नहीं हैं।
दिल्ली के कुछ इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। दिल्ली के केशवपुरम में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसके अलावा एमसीडी, एनडीएमसी और दिल्ली कैंट के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्र हैं, जो डेंगू से ज्यादा प्रभावित हुए हैं। वहीं इस साल के सबसे ज्यादा मामले सितंबर में (281 मामले) और सबसे कम फरवरी में (16 मामले) पाए गए हैं।