कोरोना मामले में 12वें स्थान पर दिल्ली, जानें अन्य राज्यों में COVID-19 के मामले

देशभर में तबाही मचाने वाला कोरोनावायरस दिल्ली में अब अपने पैर पीछे करता दिख रहा है। पिछले कुछ समय से कोरोना की रफ्तार दिल्ली में धीमी दिख रही है। जहां दिल्ली पहले एक्टिव केसों के मामले में दूसरे स्थान थी वहीं अब राजधानी 12वें स्थान पर आ गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येद्र जैन का कहना है कि डेढ़ महीने पहले दिल्ली कोरोना के एक्टिव मामले में दूसरे स्थान पर थी, जबकि अब दिल्ली तेजी से रिकवर कर रही है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि मास्क पहनकर, सोशल डि​स्टेंसिंग और हाथों को साफ रखकर कोरोना को हराया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 3, 2020 10:22 AM IST

देशभर में तबाही मचाने वाला कोरोनावायरस दिल्ली में अब अपने पैर पीछे करता दिख रहा है। पिछले कुछ समय से कोरोना की रफ्तार दिल्ली में धीमी दिख रही है। जहां दिल्ली पहले एक्टिव केसों के मामले में दूसरे स्थान थी वहीं अब राजधानी 12वें स्थान पर आ गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येद्र जैन का कहना है कि डेढ़ महीने पहले दिल्ली कोरोना के एक्टिव मामले में दूसरे स्थान पर थी, जबकि अब दिल्ली तेजी से रिकवर कर रही है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि मास्क पहनकर, सोशल डि​स्टेंसिंग और हाथों को साफ रखकर कोरोना को हराया जा सकता है।

संक्रमण दर 6.15 फीसद

दिल्ली में यदि संक्रमण दर की बात करें तो वह अब 6.15 फीसद है। दिल्ली में अब तक लगभग 11 लाखसैंपल की जांच हो चुकी है। जिसमें से 18,154 सैंपल की जांच पिछले 24 घंटे में हुई है। जिसमें से केवल 6.15 फीसद सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इस लिहाज से साफ है कि दिल्ली में रिकवरी अच्छी है और लोग कोरोना संक्रमित होने के बाद सही सही भी हो रहे हैं।

Coronavirus Vaccine

इन राज्यों की है बुरी हालत

महाराष्ट्र राज्य कोरोनावायरस की बुरी चपेट में फंसा हुआ है। महाराष्ट्र में एक्टिव केस 149520 हैं, 266883 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 15316 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 9,509 नए मरीज सामने आए थे। इस लिहाज से अब वहां अब करोनो के चार लाख 41 हजार केस हो चुके हैं। वहीं शुरुआत में जहां दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना की रफ्तार थी आज की तारीख में वहां 73277 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा बिहार में एक्टिव केसों की संख्या 18937 है, ठीक हुए मरीजों की संख्या 34994 है और 309 लोगों की अबतक कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source