Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिल्ली के इस इलाके में 600 पार हुआ AQI, निर्माण साइटों पर नियम न पालन करने वालों का काम होगा बंद

Delhi AQI Increase : दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ ही रहा है। आज यहां के मुंडका में प्रदूषण का लेवल 600 के पार पहुंच चुका है। आइए जानते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से-

दिल्ली के इस इलाके में 600 पार हुआ AQI, निर्माण साइटों पर नियम न पालन करने वालों का काम होगा बंद
Delhi AQI Increase

Written by Mishra Kishori |Updated : November 29, 2024 10:00 AM IST

Delhi Pollution Level : दिल्ली-एसीआर में बुधवार और गुरुवार को प्रदूषण से हल्की से राहत मिली थी कि फिर एक बार प्रदूषण ने रफ्तार पकड़ लिया है। आज यानि शुक्रवार को फिर से AQI में बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक्यूआईसीएन (aqicn) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 7 बजे दिल्ली के मुंडका में सबसे ज्यादा प्रदूषण, जहां का AQI 637 दर्ज किया गया है। इसके अलावा अन्य इलाकों का भी AQI गंभीर श्रेणी की लिस्ट में है। बता दें कि दिल्ली की इस जहरीली हवा के चलते लोग काफी ज्यादा परेशान हो रही हैं, मुख्य रूप से गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों का दम घुट रहा है। ऐसे में इन लोगों को अधिक देखभाल की जरूरत है। अगर लगातार इसी तरह प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा, तो लोगों का सांस लेना भी दुभर हो जाएगा। आइए जानते हैं इस खबर को पूरे विस्तार से-

दिल्ली के अन्य इलाकों का हाल

  • मुंडका दिल्ली - 637
  • श्रीनिवासपुरी दिल्ली- 283
  • सोनिया विहार दिल्ली - 287
  • आनंद विहार- 393
  • रोहिणी दिल्ली- 360
  • ITI शारदा दिल्ली- 309
  • पंजाबी बाग दिल्ली- 299
  • नोएडा सेक्टर-116 - 257
  • लोनी गाजियाबाद- 214
  • इंदिरापुरम गाजियाबाद- 209

CAQM ने उठाए सख्त कदम

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर हो रही है।  हाल ही में CAQM (कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट) की मीटिंग हुई है, जिसमें सख्त रुख अपनाया है। प्रदूषण को लेकर यह 19वीं मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कई अहम निर्देश जारी करने का ऐलान किया गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि अगर निर्माण साइटों पर निमयों का अच्छे से पालन नहीं किया गया, तो वहां पर काम बंद करवाने का तुरंत नोटिस भेजा जाए।

टूरिज्म वाहन चालक प्रतिबंध

इसके साथ ही बढ़ते प्रदूषण की वजह से बीएस-4 वाहन चालकों पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिसकी वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। ऐसे में दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में टैक्सी मालिकों, टूर और चालकों ने वायु गुणवत्ता में सुधार के साथ ही उनके आजीविका पर नजर रखते हुए इस प्रतिबंध से राहत देने की मांग की। इसके लिए सभी लोग जंतर-मंतर पर धरना कर रहे हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

Also Read : बढ़ते प्रदूषण में खांस-खांस कर हो गया है बुरा हाल? इन 5 उपायों से मिलेगी तुरंत राहत