दिल्ली में विकराल रूप लेते कोरोना से नवजात शिशु, युवा भी हो रहे हैं संक्रमित, सीएम और डॉक्टर्स ने कहा, नई लहर है बेहद खतरनाक

दिल्ली के कुछ हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के अनुसार, कोरोना की इस नई लहर में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ नवजात शिशु भी संक्रमित हुए हैं। इतना ही नहीं, नौजवान युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 15, 2021 5:26 PM IST

Delhi New Wave of Coronavirus: दिल्ली में दिन ब दिन कोरोनावायरस (Covid-19 in Delhi) से स्थिति विकराल रूप होती जा रही है। कोरोना की इस नई लहर ने अपना रंग-रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अब सिर्फ वयस्क, बुजुर्ग ही नहीं, बच्चे, शिशु और युवा भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। दिल्ली के कुछ हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के अनुसार, कोरोना के इस नई लहर में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ नवजात शिशु भी संक्रमित हुए हैं। इतना ही नहीं, नौजवान युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) पहले ही इस लहर को खतरनाक मान चुके हैं। अब डॉक्टर भी इस लहर को बेहद खतरनाक बताने लगे हैं, जिसकी वजह से हॉस्पिटल में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं में इस संक्रमण का असर तेजी (Delhi New Wave of Coronavirus) से बढ़ रहा है।

नई लहर में शिशु, बच्चे, युवा भी हो रहे हैं संक्रमित

दिल्ली के एलएनजेपी हॉस्पिटल में आपातकालीन विभाग की प्रमुख डॉ. ऋतु सक्सेना का कहना है कि इस बार बच्चों में भी कोविड (Covid-19 in Kids) देखने को मिल रहा है। कुछ दिन के बच्चे भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जब से ये नई लहर शुरू हुई है, तब से अभी तक 7 से 8 छोटे बच्चे हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं, हर दिन एक या दो बच्चे आ रहे हैं। इनमें सबसे छोटा बच्चा वो नवजात शिशु है, जो अस्पताल में ही संक्रमित हुआ था। इसके अलावा 15 से 30 वर्ष तक के करीब 30 फीसदी नौजवान लोगों में भी संक्रमण दिख रहा है।

केजरीवाल ने कहा, जरूरी हो तभी निकलें घर से बाहर

दरअसल, दिल्ली में कोरोना की स्थिति खराब होता देख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चिंता भी साफ बढ़ती नजर आ रही है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि जरूरत पड़े तो ही घर से बाहर निकलें।

युवाओं में नजर आने वाले कोरोनावायरस के लक्षण

डॉ. ऋतु ने कहा कि जो भी नौजवान कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं, उनमें बुखार का लक्षण (Coronavirus symptoms in Youth) जरूर देखने को मिल रहा है। दिल्ली के हॉस्पिटल में बढ़ते कोरोना पेशेंट को देखते हुए जो लोग कोविड से संक्रमित हो रहे हैं, वे इलाज के लिए पहले ही अस्पतालों की तरफ भाग रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि बेड ना मिलने पर उनकी मौत हो जाएगी। ऐसे में लोग अस्पतालों की तरफ पहले ही भाग रहे हैं ताकि अस्पताल में वे बच जाएंगे।

डॉ. ऋतु ने आगे कहा, "एलएनजेपी हॉस्पिटल में यदि वे मरीज आएं, जिन्हें सही मायने में इलाज की जरूरत है, तो हॉस्पिटल सही तरीके से इस बीमारी से निपट सकता है। लोग इस तरह आते रहेंगे, तो डॉक्टर्स का आधा समय अन्य मरीजों को समझाने और उनको बताने में ही बीत जा रहा है। हालांकि, इस बार यह भी देखा जा रहा है कि यदि घर में एक व्यक्ति पॉजिटिव है, तो पूरा परिवार संक्रमित पाया जा रहा है।"

दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,282 नए मरीजों की पुष्टि हुई और एक बार एक लाख से ज्यादा 1,08,534 सैंपल की जांच में 15.92 पॉजिटिविटी रेट दर्ज हुआ है। वायरस की वजह से 104 मरीजों (Delhi New Wave of Coronavirus) की मौत हो गई। बढ़ते मामलों को देख दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे शुरू होगा और सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा।

CM केजरीवाल ने दी लॉकडाउन की चेतावनी, कहा- अस्पताल में बेड की कमी हुई तो लगेगा लॉकडाउन

स्रोत: (IANS Hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source