दिल्ली-NCR के प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, GRAP-4 का उल्लंघन पर लगा जुर्माना

Delhi NCR Pollution AQI Today  : दिल्ली में प्रदूषण के चलते सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेप-4 के प्रावधानों को जारी रखने का निर्देश जारी किया है। आइए जानते हैं क्या हा आज के प्रदूषण का स्तर-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Published : December 4, 2024 7:16 AM IST

Delhi Pollution : दिल्ली-NCR में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज भी सुबह 7 बजे दिल्ली का AQI 217 था, जो खराब श्रेणी में है। स्थिति में सुधार न होने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण को लेकर सख्ती दिखाई है। कोर्ट द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि दिल्ली-NCR में ग्रेप-4 के प्रावधानों को 5 दिसंबर तक लागू रखा जाए। बता दें कि इस सुनवाई में कोर्ट ने पांच राज्यों के प्रमुख सचिवों को अगली सुनवाई में उपस्थित रहने का आदेश जारी किया है। साथ ही वायु गुणवत्ता आयोग से पराली जलाने पर नवीनतम रिपोर्ट मांगी गई है। आइए जानते हैं आज का क्या है प्रदूषण का हाल-

क्या है आज का AQI

दिल्ली की ओवरऑल एयर क्वालिटी 217 है। वहीं, कुछ इलाकों में 250 से भी पार AQI है। आइए जानते हैं कुछ इलाकों का प्रदूषण स्तर-

नोएडा सेक्टर 62 - 161 AQI

आनंद विहार - 254 AQI

पटपड़गंज - 229 AQI

ओखला फेज 2 - 218 AQI

विवेक विहार - 229 AQI

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम -207

दिलशाद गार्डन - 235 AQI

लोधी रोड - 186 AQI

चांदनी चौक - 193 AQI

प्रदूषण के चलते लगाया 1 लाख का जुर्माना

बता दें कि बढ़ते प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में कई तरह के नियम लागू किए गए हैं, जिसमें निर्माणाधीन कार्यों पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया था। हाल ही में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 में सेंट टेरेसा स्कूल पर  उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने करीब एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। बताया जा रहा है कि यहां निर्माण कार्य जारी था और निरीक्षण में निर्माण कार्य के दौरान धूल उड़ने से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा था। इसके चलते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा स्कूल पर जुर्माना लगाया गया।

दिल्ली की हवा में पहले से कुछ हद तक सुधार है, लेकिन फिर भी फिलहाल प्रदूषण का स्तर कम नहीं है। यह स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। ऐसी स्थिति में अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें और प्रदूषण के प्रतिबंधों का अच्छे से ध्यान रखें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source