... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 30, 2019 2:14 PM IST
वायु प्रदूषण से उम्र हो रही है कम। ©Shutterstock.
भारत में वायु प्रदूषण का असर सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर में है। दिल्ली में रहने वाले लोगों के हेल्थ पर इसका सीधा असर भी पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं उनकी उम्र भी कम हो रही है।
वायु प्रदूषण से बचना है तो खाने में शामिल करें ये 4 चीजें।
हाल ही में आयी एयर क्वालिटी लाइफ इंडेक्स रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि देश में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में है। नेशनल क्लीन एयर ्प्रोग्राम के तहत अगर अगले पांच साल में दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण स्तर में 20-30 प्रतिशत भी कमी कर ली जाय तो दिल्ली वालों की उम्र लगभग 3 वर्ष बढ़ जाएगी।
If #NCAP goal of reduced #pollution levels is met and sustained, the life expectancy of the average Indian will increase by about 1.3 years. People breathing the most polluted air could live up to 3 years longer.
Read our new #AQLI report -pic.twitter.com/ldSrer8XB1 — UChicago EPIC-India (@EPIC_India) January 29, 2019
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने बीते 10 जनवरी को 2017 को आधार वर्ष मानते हुए अगले पांच वर्षो में हवा की गुणवत्ता में 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि के लिए एनसीएपी शुरू किया था। एनसीएपी ने देश के 102 सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कई तरह के प्रस्ताव दिए हैं।
एनसीएपी द्वारा किए गए सर्वे के बाद 102 शहरों में औसत से अधिक प्रदूषण का स्तर पाया गया था। एयर क्वालिटी लाइफ इंडेक्स रिपोर्ट के अध्ययन के अनुसार, अगर ये शहर प्रदूषण कम करने के एक्शन प्लान को पूरी तरह से लागू करते हैं, तो इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
वायु प्रदूषण से गैस चैम्बर बने दिल्ली जैसे महानगरों में कैसे रहे हेल्दी ?
अध्ययन रिपोर्ट में यह बात सामने आई है यदि सभी 102 शहरों में 25 प्रतिशत प्रदूषण में कमी आई, तो उनका पीएम 2.5 का स्तर 2016 के मुकाबले 14 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर कम हो जाएगा। इससे लोगों की उम्र में करीब 1.4 साल की बढ़ोतरी हो जाएगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 102 शहरों में 25 प्रतिशत प्रदूषण में कमी होने पर उत्तर प्रदेश के 13 शहर, बिहार के दो शहर और दिल्ली के लोगों की उम्र में करीब तीन वर्ष की बढ़ोतरी हो जाएगी।
वायु प्रदूषण की वजह से महिलाओं के ब्रेस्ट में होते है ये बदलाव, जान लें खतरे।
यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट में इंडेक्स बनाने वाले प्रोफेसर माइकल ग्रीनस्टोन का भी कहना है कि एनसीएपी को सफलतापूर्वक लागू करने से सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में लोगों की उम्र में तीन वर्ष की बढ़ोतरी होगी। एनसीएपी में इतनी क्षमता है कि वह भारतीय पर्यावरण नीति में मील का पत्थर साबित हो सकती है।
क्या विटामिन-ई के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है ?
पेट का मोटापा कम करने और रात में बेहतर नींद के लिए कब और कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए ?
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.