
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : July 3, 2020 10:38 PM IST
दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के बढ़ते खतरों से बचने के लिए क्या आप भी अपनाएंगे अमित शाह के दिए ये 6 खास सुझाव।
Delhi-NCR coronavirus News Updates: दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के बढ़ते मामलों (Covid-19 situation in Delhi-NCR) को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home minister Amit shah) ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिय शाम 4.30 बजे हुई। इससे पहले बुधवार को भी इस संदर्भ में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah on Coronavirus) ने एक उच्चस्तरीय बैठक की थी, जिसमें केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और कैबिनेट सेकेट्री राजीव गौबा के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कई आला अधिकारियों ने शिरकत की थी। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अमित शाह ने खास 6 सुझाव भी दिए हैं। (Delhi-NCR coronavirus News Updates)
गौरतलब है कि देश मे कोरोना से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही (Covid-19 situation in india) है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में कोरोना पीड़ितों की संख्या 625,544 हो गई है, जबकि अकेले दिल्ली में ये संख्या 92,175 पर पहुंच गई है, जिसमें एक्टिव केस 26,304 है।
1 गृहमंत्री अमित शाह ने रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के जरिए एनसीआर में संक्रमण फैलने की दर को कम करने का सुझाव दिया। इसके लिए मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती करने की बात कही, ताकि संक्रमण का प्रसार रोका जा सके।
2 कोरोना संक्रमण (Delhi-NCR coronavirus News Updates) की मैपिंग के लिए आरोग्य सेतु और इतिहास ऐप के इस्तेमाल पर जोर दिया। इन ऐप्स की मदद से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मदद मिल सकती है।
3 हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री से एम्स (दिल्ली) की टेलीमेडिसिन सुविधा का लाभ उठाने के लिए कहा।
4 दिल्ली में नई रैपिड एंटीजन टेस्टिंग चल रही है। देश में टेस्टिंग किट की कमी नहीं है। ऐसे में शाह ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा को जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार से रैपिड एंटीजन टेस्ट किट लेने की सलाह दी।
5 उप्र और हरियाणा के छोटे हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को शाह ने एम्स के विशेषज्ञों से टेली वीडियोग्राफी के जरिए कोरोना से संबंधित किसी भी तरह की गाइडेंस लेने की सलाह दी। राज्य सरकारों से कहा कि इस सुविधा के बारे में चिकित्सकों को अधिक जानकारी दी जानी चाहिए।
6 एनसीआर में अधिक टेस्टिंग होनी चाहिए। अधिक टेस्टिंग से कोरोना संक्रमण की दर को लगभग 10 फीसदी तक कम किया जा सकता है।
Covid-19 Delhi Update: इन 5 उपायों से दिल्ली में कोरोना के खिलाफ शुरू होगी जंग
कोरोना से अब निपटेगी ‘कोवैक्सीन’, भारत बायोटेक ने तैयार किया टीका, 7 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल