
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : November 19, 2024 12:14 PM IST
Delhi Pollution
Delhi Pollution Level Today : दिल्ली की हवा अब इतनी जहरीली हो चुकी है कि सामान्य स्वस्थ इंसानों को भी सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इसी के चलते बीते सोमवार से दिल्ली में ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है। इस पाबंदियों के तहत दिल्ली में सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों के अलावा अन्य सभी ट्रकों की एंट्री पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं, 10वीं और 12वीं छोड़कर सभी क्लासेस ऑनलाइन करने का आदेश जारी किया गया है। दिल्ली के बाद अब मंगलवार को नोएडा और गाजियाबाद के कई स्कूलों के क्लासेज ऑनलाइन शुरू किए गए हैं। साथ ही सरकारी और प्राइवेट क्षेत्रों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की क्षमता के काम करने का आदेश जारी किया गया है। आज यानि मंगलवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी की बात करें, तो सुबह के समय पूरे दिल्ली की AQI 494 के आसपास थी। वहीं, कई इलाकों में AQI लेवल 500 के पार पहुंच गई है।
रोहिणी - 501
अलीपुर - 500
आनंद विहार - 500
अशोक विहार - 500
जहांगीरपुरी 500
वजीरपुर 500
पंजाबी बाग - 500
पूसा - 500
द्वारका - 496
शादीपुर - 498
लोधी रोड - 498
दिल्ली के अलावा अगर नोएडा और गाजियाबाद की बात करें, तो यहां लोगों का घर से निकलना काफी मुश्किल हो चुका है। बीते सोमवार को नोएडा में AQI 400 पार पहुंच गई है। वहीं, गाजियाबाद में भी AQI 350 के पार हो गई है। नोएडा के कई इलाकों में AQI 500 के पार भी पहुंच चुका है। ऐसे में लोगों को अब इन इलाकों में भी घर से बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही है।
प्रदूषण के चलते लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। वहीं, घर और ऑफिस के अंदर एयरप्यूरीफाई लगाया जा रहा है। ऐसे में इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में मास्क और एयरप्यूरीफाई की खरीददारी काफी तेजी से बढ़ रही है।
बढ़ते प्रदूषण में अगर आप खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान से टिप्स फॉलो कर सकते हैं।