सुप्रीम कोर्ट ने दी दिल्ली-NCR में ग्रैप-4 हटाने की मंजूरी लेकिन लागू रहेगा ग्रैप-2, जानिए क्या है आज का AQI

Delhi-NCR Air Pollution : धीरे-धीरे दिल्ली की एयर क्वालिटी में काफी हद तक सुधार देखा गया है, जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट ने ग्रैप-4 हटाने की मंजूरी दे दी है। आइए जानते हैं क्या है आज का AQI?

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Published : December 6, 2024 7:46 AM IST

Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली की एयर क्वालिटी में सुधार नजर आते ही प्रतिबंध हटने लगे हैं। इसी के मद्देनजर अब सुप्रीम कोर्ट ने GRAP-4 पर भी अपना फैसला दे दिया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए ग्रेप 4 हटाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, अभी भी ग्रैप 2 के नीचे जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी कि पहले की तुलना में वायु गुणवत्ता में काफी हद तक सुधार हुआ है और हम GRAP-4 के स्टेज से बाहर आ गए हैं, लेकिन यह स्थिति मौसम के बदलने की वजह से हुआ है। वायु प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

ASG ने दिया ये सुझाव, लागू करेंगे GRAP-2 लागू

CAQM की ओर से ASG ऐश्वर्या भाटी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात रखते हुए बताया कि हमारी भौगोलिक स्थिति यूरोपीय देशों जैसी नहीं है और न ही हवा वैसी नहीं है। ऐसे में दोनों की तुलना नहीं की जा सकती है। सालभर में खासकर अक्टूबर नवंबर से फरवरी मार्च के बीच गंभीर स्थितियां रहती हैं। पूरे सालभर में 12-13 ऊंची नीची स्थितियां आती हैं, जिसका असर प्रदूषण पर पड़ता है। ASG भाटी का सुझाव है कि हम GRAP 2 और 3 का हाइब्रिड लागू करेंगे, बाकी अन्य सदस्य इसपर विचार कर सकते हैं।

ग्रेप 4 हटाने को मिली मंजूरी

कोर्ट ने कहा कि मैं ASG से असहमत हूं कि हम इससे आगे काफी अधिक सुधार की जरूरत है। दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में अभी भी खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है और दिल्ली में भी कई क्षेत्रों में कुड़ा जलाया जा रहा है। लेकिन कोर्ट  ने GRAP-4 हटाने की इजाजत दी है।

क्या है दिल्ली का AQI

बता दें कि आज सुबह 7 बजे ओवर ऑल दिल्ली का AQI 186 हैं। वहीं, अन्य इलाकों का हाल इस तरह है-

आनंद विकार - 246

पटपड़गंज - 195

ओखला फेज-2 - 168

नेहरू नजर - 233

विवेक विहार - 203

दिलशाद गार्डन - 205

लोधी रोड - 124

आईटीओ दिल्ली - 183

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source