
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 7, 2021 5:19 PM IST
Delhi Mosquito Problem: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है और इसके साथ ही बढ़ोतरी हुई है मच्छरों की संख्या में। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली शहर में मच्छरों की संख्या में 6 गुना तक बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, दक्षिण दिल्ली नगर निगम ( South Delhi Municipal Corporation) ने हाल ही में एक सर्वे कराया जिसमें क्षेत्र में मच्छरों का घनत्व पता करने की कोशिश की। सर्वे के बाद हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए। इस सर्वे के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मच्छरों की संख्या नॉर्मल से कहीं अधिक है। इस सर्वे में बताया गया कि कुछ स्थानों पर मच्छरों की संख्या 6 गुना तक अधिक हो गयी है। (Delhi Mosquito Problem in Hindi)
मच्छरों के घनत्व की जांच करने के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने तुगलकाबाद एक्सटेंशन, महावीर एंक्लेव, हरी नगर और नेब सराय में सर्वे किया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, मच्छरों की बढ़ती संख्या के ये कारण सकते हैं -
मच्छरों की यह बढ़ती संख्या चिंताजनक है लेकिन, राहत की बात यह है कि जिन मच्छरों की तादाद में बढ़ोतरी हुई है उनसे मलेरिया (Malaria) और डेंगू (Dengue) जैसी बीमारियां फैलने का खतरा कम है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि ज्यादा मच्छर होने के बावजूद इस तरह की बीमारियों के मामले कम आने की वजह यही है। वहीं, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) के अधिकारियों का कहना है कि, सामान्य तौर पर 35 डिग्री तापमान पर मच्छरों की सक्रियता बढ़ जाती है। चूंकि, इस साल मौसम बदलने के साथ तापमान भी अचानक से बढ़ गया है। यही वजह है कि शहर में क्षेत्रफल के अनुसार मच्छरों के घनत्व में भी वृद्धि हुई है।
बता दें कि, कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण दिल्ली शहर में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew in Delhi) की घोषणा की जा चुकी है। कोविड संक्रमण से जूझ रही दिल्ली के नागरिकों के सामने मच्छरों की बढ़ती संख्या भी एक बड़ी समस्या के तौर पर उभरी है। इस समस्या के बारे में चर्चा करने के लिए बुधवार को एक तत्काल बैठक भी बुलायी गयी। (Delhi Mosquito Problem)