Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Delhi Metro on Covid-19 : कोरोना के बढ़ते मामले देख दिल्‍ली मेट्रो ने उठाया कड़ा कदम, लापरवाही पर भरना होगा जुर्माना

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख DMRC अब सख्त होने वाली है। क्योंकि दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के नियमों का पालन नहीं हो रहा है इसलिए DMRC ने नए कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाए हैं।

Delhi Metro on Covid-19 : कोरोना के बढ़ते मामले देख दिल्‍ली मेट्रो ने उठाया कड़ा कदम, लापरवाही पर भरना होगा जुर्माना

Written by Rashmi Upadhyay |Published : March 26, 2021 10:00 AM IST

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देख केंद्र और राज्‍य सरकारें सख्‍त हो गई हैं। कई नाइट कर्फ्यू लग रहा है तो कहीं सरकारें स्‍कूल-कॉलेज बंद कर रही हैं। राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के मामले बढ़ता देख दिल्‍ली मेट्रो भी सख्‍त हो गई है। दरअसल जब से कोरोना वैक्‍सीन आई है तब से लोग मास्‍क पहनने और सोशल डिस्‍टेंसिंग को मेनटेन रखने में ढिलाई बरत रहे हैं। इसके साथ ही मेट्रो में एक सीट छोड़कर बैठने के नियम को भी फॉलो नहीं कर रहे हैं। ऐसे में DMRC ने कोरोना के मामलों को कंट्रोल करने के लिए नए नियम लागू करने का फैसला लिया है। जिसके चलते दिल्ली मेट्रो अब सभी स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर फेस मास्क पहनने और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के उपायों को लेकर सख्‍त होने वाली है। ताकि संक्रमण का खतरा और न बढ़े।

ये होगा DMRC का कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल

DMRC के कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार यात्रियों को मेट्रो में प्रवेश करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों में सैनिटाइजर लगाना होगा। उन्हें मास्क के साथ अपने चेहरे को अच्छी तरह से कवर करने के साथ ही मेट्रो में यात्रा के दौरान और मेट्रो परिसर में सामाजिक दूरी का भी पालन करना होता है। डीएमआरसी में कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस मामलों के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा, "अगर ऐसा पाया जाता है कि स्टेशनों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है तो उन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।"

Also Read

More News

लापवाही पर भरना होगा दंड

ट्रेनों के अंदर फ्लाइंग स्क्वॉड की संख्या और चेकिंग ड्राइव को बढ़ाया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी यात्री नियमों का पालन कर रहे हैं। लापरवाही करने वाले यात्रियों को मौके पर ही दंडित किया जाएगा। डीएमआरसी के एक बयान में कहा गया है, "सामाजिक दूरी के मानदंडों को सख्ती से लागू करने के कारण, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और अपने आवागमन के लिए 20-30 मिनट का अतिरिक्त समय दें।"

दिल्‍ली में बढ़ रहे हैं कोरोना केस

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। सरकार सभी से कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की अपील कर रही है। सार्वजनिक स्थानों और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हुए शारीरिक दूरी और मास्क को जरूरी बताकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी दिशा में अब दिल्ली मेट्रो ने भी कमर कस ली है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार दिल्‍ली में गुरुवार को 1,254 नए केस आए थे और 6 लोगों की मौत हुई थी। एक्‍सपर्ट के अनुसार दिल्‍ली में इतनी संख्‍या में नए केस 3 महीने बाद आए हैं। इससे पहले 18 दिसंबर को 1,418 केस आए थे। जबकि बीते मंगलवार को 1,101 केस आए थे। 24 दिसंबर के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब 1,000 से ज्‍यादा केस आने का रिकॉर्ड टूटा है। ऑफिशियल डाटा के अनुसार दिल्‍ली में बीते सोमवार को कोरोना के 888 केस, रविवार को 823, शनिवार को 813, शुक्रवार को 716, गुरुवार को 607 और बुधवार को 536 केस आए हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Delhi_Metro