दिल्ली मेट्रो फिर से 7 सितंबर से दौड़ेगी पटरी पर, लेकिन यात्रियों को ध्यान में रखनी होंगी ये जरूरी बातें

अब दिल्ली मेट्रो 7 सितंबर से फिर से पटरियों पर दौड़ने लगेगी। इसे लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती हैं, क्योंकि कई नियमों को उन्हें सख्ती से फॉलो भी करना होगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 5, 2020 11:35 PM IST

Delhi Metro Safety Guidelines: दिल्ली मेट्रो सेवा फिर से बहाल होने वाली है। पिछले पांच महीनों से (22 मार्च) से ही दिल्ली की मेट्रो (Delhi Metro Services) सेवाएं कोरोनावायरस (Coronavirus in delhi) के कारण बंद हैं। लेकिन, अच्छी खबर यह है कि अब दिल्ली मेट्रो 7 सितंबर (Delhi Metro services resume from 7 September) से फिर से पटरियों पर दौड़ने लगेगी। इसे लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हालांकि, मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती हैं, क्योंकि कई नियमों को उन्हें सख्ती से फॉलो भी करना होगा। मेट्रो (Delhi Metro in Hindi) में सफर करना पहले की तरह उतना आसान नहीं होगा। यात्रियों को मेट्रो में नियमों का पालन करना होगा। यदि कोई यात्री ऐसा नहीं करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कंटेटमेंट जोन के अलावा अगर यात्री किसी स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing at metro station) का पालन नहीं करते हैं, तो उन स्टेशनों पर भी मेट्रो नहीं रोकी जाएगी।

यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो सेफ्टी गाइडलाइंस और नियम

1 तीस एमएल से अधिक मात्रा में हैंड सेनिटाइजर की अनुमति नहीं 

यात्रियों को मेट्रो में सफर करने से पहले हर स्टेशन के एंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन से गुजरना होगा। वहीं यात्री अपने साथ सिर्फ 30 एमएल की पॉकेट साइज हैंड सैनिटाइजर बॉटल ही रख सकेंगे। यदि 30 एमएल से अधिक मात्रा में हैंड सेनिटाइजर रखकर कोई यात्री सफर करने की कोशिश करता है, तो उसे अनुमति नहीं दी जाएगी।

2 ऑटो सैनिटाइजर डिस्पेंसर्स की सुविधा

45 प्रमुख स्टेशनों पर 'ऑटो थर्मल के साथ हैंड सैनिटाइजेशन मशीनों' की व्यवस्था की गई है। बाकी मेट्रो स्टेशंस पर 'ऑटो सैनिटाइजर डिस्पेंसर्स' लगे होंगे। इसके अलावा थर्मल स्क्रीनिंग मैनुअली की जाएगी।

3 कोविड-19 लक्षण दिखने पर नहीं मिलेगी यात्रा की इजाजत

जिन यात्रियों में कोविड के लक्षण (Symptoms of coronavirus in hindi) दिखाई देंगे, उन्हें मेट्रो में यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। मेट्रो (Delhi Metro in Hindi) के स्टेशन में दाखिल होते ही आपके बैग को भी सैनिटाइज करने का इंतजाम किया गया है। वहीं मास्क लगाना सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करते हैं, तो उस यात्री पर कार्रवाई की जाएगी।

4 तापमान की भी होगी जांच

'ऑटो थर्मल स्क्रीनिंग कम हैंड सैनिटाइजेशन मशीन' पैसेंजर के सामने आते ही तापमान नाप लेगी। अगर शरीर का तापमान ज्यादा हुआ, तो यात्री को मेट्रो में सवार होने नहीं दिया जाएगा। उसे नजदीकी मेडिकल सेंटर जाने को कहा जाएगा। मेट्रो (Delhi Metro in Hindi) स्टेशंस पर लिफ्ट के पास एक 'पैडल स्विच' लगाया गया है। यात्री को लिफ्ट बुलाने के लिए बस पैर से इस बटन को दबाना होगा।

5 एक मीटर की दूरी बनाकर रखनी होगी

यात्रियों को एक-दूसरे से हमेशा 1 मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी। फ्रिस्किंग पॉइंट्स, कस्टमर केयर, एएफसी गेट्स समेत सभी जगहों पर निशान बनाए गए हैं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। मेट्रो परिसर को एक निर्धारित समय सीमा पर सैनिटाइज किया जाता रहेगा और अधिकतर उन चीजों को किया जाएगा जो कि इंसानों के सबसे ज्यादा संपर्क में आएगी। जैसे लिफ्ट, एस्केलेटर की हैंड रेट्स, एएफसी गेट्स के टच प्वॉइंट्स हों या कस्टमर हैंडलिंग प्वॉइंट्स।

दिल्ली मेट्रो सेवाएं 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से होंगी शुरू, जानें मेट्रो की सवारी के लिए जारी किए गए सेफ्टी प्रोटोकॉल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source