दिल्ली : केजरीवाल ने मोबाइल मेडिकल सर्विस शुरू की

अब मोबाइल मेडिकल वैन राष्ट्रीय राजधानी के मुहल्लों में घूमेगी और इसे मेडिकल स्क्रीनिंग कैम्पस से जोड़ा जाएगा !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : November 3, 2018 4:32 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने आवास से 'एस्टर वालंटीयर्स मोबाइल मेडिकल सर्विस' का औपचारिक शुभारंभ किया। दिल्ली शहर में रह रहे वंचित वर्गो तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना इस अभियान का लक्ष्य है। अब मोबाइल मेडिकल वैन राष्ट्रीय राजधानी के मुहल्लों में घूमेगी और इसे मेडिकल स्क्रीनिंग कैम्पस से जोड़ा जाएगा और अलशिफा मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल से 10-15 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों को लक्षित करते हुए लगभग 1 लाख लोगों तक यह सेवा पहुंचाई जाएगी। यह भी पढ़ें – रहना है हेल्‍दी और हैप्‍पी , तो फॉलो करें सेहत के ये रूल

मेडिकल वैन में जांच, प्रयोगशाला, मेडिकल चेकअप, परामर्श और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। मोबाइल क्लीनिक में एक डॉक्टर, एक नर्स और मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट भी मौजूद होंगे।

एस्टर डीएम हेल्थकेयर के संस्थापक चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. आजाद मूपेन ने कहा, "एस्टर वालंटीयर्स मोबाइल मेडिकल सर्विस ने हमें शहर के वंचित लोगों की सेवा का मौका दिया है, जिन्हें मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है। हम मुख्यमंत्री जी का सहयोग पाकर प्रसन्न हैं, जिन्होंने दिल्ली के नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की वकालत की है।"

यह भी पढ़ें - बढ़ते तनाव की ओर भी इशारा करती हैं उबासियां, जानें इसके कारण

उन्होंने कहा, "अलशिफा मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल और ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के साथ हमारी भागीदारी हमारी विशेषज्ञता और कुशल चिकित्सा कर्मियों के उपयोग का एक प्रयास है, ताकि दिल्ली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले।"

अलशिफा हॉस्पिटल के निदेशक अब्दुल नजर ने कहा, "हम मुख्यमंत्री जी की सलाह, सहयोग और एस्टर डीएम हेल्थकेयर व ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के साथ भागीदारी से बेहद खुश हैं। इस कदम से दिल्ली में रह रहे गरीब, वंचित लोगों को अधिकतम लाभ होगा।"

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source