No PUC-No Fuel, पुरानी कारों पर रोक; प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए दिल्ली CM ने लागू की ये सख्तियां
Delhi Air Pollution updates: दिल्ली में शनिवार 13 दिसंबर से लगातार तीन दिनों तक AQI ‘गंभीर’ कैटेगरी में दर्ज किया गया था। जिसके बाद सरकार ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए इन सख्तियों को लागू किया है।
Written by Ashu Kumar Das|Published : December 18, 2025 10:24 AM IST
Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सरकार द्वारा गुरुवार (18 दिसंबर) से सख्ती अपनाई जा रही है। इन सख्तियों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम, पुरानी कारों पर रोक और बिना पीयूसी के पेट्रोल और डीजल न मिलने जैसी चीजों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए कंस्ट्रक्शन वर्क पर भी पूर्ण पाबंदी लागू की गई है। दिल्ली में शनिवार 13 दिसंबर से लगातार तीन दिनों तक AQI ‘गंभीर’ कैटेगरी में दर्ज किया गया था। जिसके बाद सरकार ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए इन सख्तियों को लागू किया है। आइए जानते हैं दिल्ली में आज से किन चीजों पर सख्ती बरती जाएगी।
Add The HealthSite as a Preferred Source
प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए अपनाई जाएगी ये सख्तियां
दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को घोषणा की कि सभी सरकारी और निजी संस्थानों को गुरुवार से वर्क फ्रॉम होम करना होगा। अगर कोई संस्थान इस नियम का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि दिहाड़ी मजदूरों को इसमें राहत दी गई है।
दिल्ली में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए गुरुवार से बगैर पीयूसी के आपको पेट्रोल पंपों पर फ्यूल नहीं मिलेंगे। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि PUC सर्टिफिकेट के बिना बाइक, गाड़ी या अन्य किसी वाहन को पेट्रोल और डीजल बिल्कुल भी नहीं दिया जाएगा। सभी वाहनों को पीयूसी सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही पेट्रोल और डीजल मिले, इसकी जांच के लिए पुलिस टीम को पेट्रोल पंप पर तैनात किया गया है।
हवा की गिरती क्वालिटी को सुधारने के लिए दिल्ली में सभी प्रकार के कंस्ट्रक्शन मटीरियल ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। सरकार की ओर से पड़ोसी राज्यों से अपील की गई है कि वो सिर्फ ऐसे वाहन ही दिल्ली में भेजे जो भारत स्टेज 6 (BS6) एमिशन स्टैंडर्ड का पालन करते हों।
प्रदूषण का असर बच्चों की सेहत पर कम से कम पड़े, इसके लिए नर्सरी से कक्षा 5 तक के स्कूल पूरी तरह बंद हैं। इन क्लासेस में कोई पढ़ाई नहीं होगी। वहीं, कक्षा 6 से 11 तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से चलेगी। इसके आलाव कक्षा 10 और 12 के स्टूडेंट्स को स्कूल में फिजिकल क्लासेस अटेंड करनी होंगी क्योंकि 10वीं और 12वीं क्लास के बच्चों के बोर्ड एग्जाम नजदीक आ चुके हैं।
इसके अलावा पीडब्ल्यूडी ने गड्ढों की निगरानी के लिए स्थायी व्यवस्था भी शुरू की है। सरकार की ओर से सुनिश्चित किया गया है कि स्वतंत्र एजेंसी साल भर गड्ढों का डेटा एकत्र कर प्रदूषण नियंत्रण उपायों के जमीनी क्रियान्वयन का आडिट करेगी।
#WATCH | Delhi | Visuals near Delhi Airport as a toxic smog blankets the city; GRAP 4 invoked in the national capital.AQI (Air Quality Index) around the area is 282, categorised as 'poor', as claimed by CPCB (Central Pollution Control Board). pic.twitter.com/Zjoakx14Qr— ANI (@ANI) December 18, 2025
Highlights
दिल्ली में प्रदूषण 700 AQI से ज्यादा हो चुका है।
प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए सख्ती लागू की गई है।
प्रदूषण को रोकने के लिए No PUC-No Fuel पॉलिसी लागू की गई है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.