हीटवेव (लू) में दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए जारी की गाइडलाइन, रखना होगा इन बातों का ध्यान

Heatwave in Delhi: दिल्ली में बढ़ती गर्मी और लू को लेकर सरकार ने स्कूलों के लिए कुछ गाइडलाइंस जारी किए हैं। इससे बच्चों को धूप और गर्मी से काफी हद तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 30, 2025 9:00 AM IST

Heatwave Guidelines For Schools In Delhi: दिल्ली में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। चिलचिलाती धूप, पसीना और हीटवेव ने लोगों को परेशान कर रखा है। खासकर, स्कूली बच्चे गर्मी और धूप से होने वाली समस्याओं की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी स्कूलों को इन दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सेहत का ध्यान रखना है। दिल्ली सरकार ने ये दिशा-निर्देश बच्चों को धूप और गर्मी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से दिए हैं।

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को दिए गए ये दिशा-निर्देश

  • दिल्ली सरकार ने स्कूलों को दोपहर की असेंबली बंद करने का निर्देश दिया है। गर्मी और हीटवेव के कारण दोहपर में छात्रों को असेंबली नहीं करवाई जाएगी।
  • बच्चों के लिए खुले एरिया में कक्षाएं न रखने के भी निर्देश दिए हैं। बच्चों को क्लासरूम में ही पढ़ाया जाए।
  • दिल्ली सरकार ने स्कूलों को गर्मी के दौरान बच्चों से बाहरी गतिविधियां न करवाने के निर्देश दिए हैं। इससे बच्चों को गर्म हवाओं और हीटवेव से बचाया जा सकता है।
  • स्कूलों को पीने के पानी की पूरी व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है। सरकार ने स्कूलों को स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। RO सिस्टम और वाटर कूलर चालू हालत में होने चाहिए।
  • सभी क्लास रूम में प्रॉपर वेंटिलेशन होना चाहिए। पंखों का भी सही तरीके से काम करना जरूरी है।
  • बच्चों को पानी पीने के लिए समय-समय पर ब्रेक दिया जाए।
  • सभी कॉरिडोर में अग्निशामक यंत्र चालू होने चाहिए।
  • धूप से बचने के लिए बच्चों को टोपी, छाता या स्कार्फ का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • बच्चों को सीधे धूप या सूरज की रोशनी में बिल्कुल नहीं बैठना चाहिए।
  • स्कूलों में गर्मी से जुड़ी सामान्य समस्याओं को दूर करने के लिए फर्स्ट एड की व्यवस्था जरूर की जाए। स्कूलों को बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए अपने पास ओआरएस जरूर रखना होगा।

माता-पिता कैसे रखें गर्मी में बच्चों का ख्याल

  • बच्चों की डाइट में फल और सब्जियां जरूर शामिल करें। उनकी डाइट में तरबूज, खरबूजा, खीरा आदि शामिल करें।
  • बच्चों को स्कूल जाते समय पानी की बोतल जरूर दें। उन्हें समय-समय पर पानी पीने की सलाह दें।
  • बच्चों को धूप और सूरज की सीधी रोशनी से बचाने के लिए उनके सिर को टोपी या स्कार्फ से ढकें।
  • बच्चों को फास्ट फूड या जंक फूड्स से दूर रखें।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source