
Also Read
दिल्ली सरकार की प्लॉनिंग है कि अगले 6 महीने में 7000 ICU बेड बनाकर तैयार किए जाएं।
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर किस तरह से बढ़ गया है कि न सिर्फ आम लोग इसकी चपेट में हैं बल्कि मंत्री-विधायक भी अछूते नहीं हैं। पूरी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभाल रहे मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई। दिल्ली की जनता को कोरोना वायरस से बचाने में जुटे स्वास्थ्य मंत्री अपने पिता को नहीं बचा सके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा, “यह काफी दुखद है। सत्येंद्र खुद दिल्ली के लोगों के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। परिवार के साथ मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.”
Our health minister Satyendra Jain lost his father today to COVID. V v sad. Satyendra himself has been working tirelessly round the clock for the people of Delhi.
God bless his soul and my heartfelt condolences to the family. — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 2, 2021
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना 412 रोगियों की मृत्यु हुई। दिल्ली में कोरोना के कारण होने वाली 1 दिन में यह सबसे अधिक मौत हैं। दिल्ली में 25,219 नए कोरोना रोगी सामने आए हैं। कोरोना की जांच के लिए बीते 24 घंटे के दौरान 79,780 कोरोना टेस्ट किए गए थे। इनमें से 31.60 फीसदी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन्हीं 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 27,421 कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं।