कोरोना संक्रमित सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ने से ऑक्सीजन सपोर्ट पर, दिखे निमोनिया के लक्षण, प्लाज्मा थेरेपी से होगा इलाज

Satyendra jain corona news: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बुधवार को वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके फेफड़ों में संक्रमण (Lung infection) और निमोनिया के लक्षण भी देखे गए हैं। बताया जा रहा है कि उनका इलाज प्लाज थेरेपी के जरिए किया जाएगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 20, 2020 12:14 AM IST

satyendra jain corona : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra jain health) की तबीयत ज्यादा खराब हो जाने के बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से मैक्स हॉस्पिटल (साकेत) में शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार को सत्येंद्र जैन कोरोना जांच में पॉजिटिव (Corona test of satyendar jain) पाए गए थे, लेकिन दो दिन बाद उनकी हालत शुक्रवार को काफी बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में काफी अधिक तकलीफ हो रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। सोमवार को सांस लेने में तकलीफ और बुखार होने के कारण 55 वर्षीय सत्येंद्र जैन को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। तब उनका कोरोना का टेस्ट नेगेटिव आया था, लेकिन बुधवार दोबारा किए गए कोविड-19 टेस्ट में वो कोरोना पॉजिटिव (satyendra jain corona) पाए गए। उनके फेफड़ों में संक्रमण (Lung infection) बढ़ने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

कोरोनोवायरस के लक्षण (Symptoms of coronavirus) नजर आने के बाद इस सप्ताह जैन का दो बार टेस्ट किया गया। उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में कठिनाई की समस्या थी। बुधवार को कोरोना जांच में वह पॉजिटिव पाए गए थे।

वह रविवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार के बीच हुई एक बैठक में भी उपस्थित हुए थे। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन शामिल हुए थे। बता दें कि आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और फिलहाल घर पर ही क्वारंटीन में हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आई नेगेटिव, सांस लेने में तकलीफ के बाद हॉस्पिटल में हुए थे भर्ती, जानें ब्रीदिंग प्रॉब्लम के कारण

सत्येंद्र जैन को दी जाएगी प्लाज्मा थेरेपी

फिलहाल जैन का मैक्स हॉस्पिटल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, उनका इलाज प्लाज्मा थेरेपी के जरिए किया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि सत्येंद्र जैन के फेफड़ों में निमोनिया के लक्षण देखे गए हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के साथ ही काफी थकान भी महसूस हो रही है। पिछले दिनों उन्हें ऑक्सीजन की कमी महसूस होने के कारण ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। बाद में निमोनिया के लक्षण (pneumonia symptoms in satyendar jain) नजर आने पर डॉक्टर ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था।

Corona vaccine: भारत सहित 6 देश जो कोरोना वैक्सीन के क्लिनकिल ट्रायल में हैं आगे, जल्द ही दुनिया को मिल जाएगी कोरोना की वैक्सीन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source